जो बोले सो निहाल के जयकारों से गूंजा शहर
गुरुद्वारा सिंह सभा मोहल्ला सराई की ओर से खालसा स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में सुबह नगर कीर्तन निकाला गया।
जागरण संवाददाता, पठानकोट
गुरुद्वारा सिंह सभा मोहल्ला सराई की ओर से खालसा स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में सुबह नगर कीर्तन निकाला गया। नगर कीर्तन पांच प्यारों के नेतृत्व में सबह 6 बजे गुरुद्वारा साहिब से शुरू होकर इन्द्रा कालोनी मैन रोड, गली नंबर जीरो, अबरोल नगर रोड़, नंदपुर, गली नंबर एक से वापस होता हुआ गुरुद्वारा साहिब में जाकर समाप्त हुआ। नगर कीर्तन में जत्थेदार केसर सिंह फुलबाड़ी गतका पार्टी ओर गुरु अर्जुन देव स्कूल के बच्चों के बैंड ने अपने जौहर दिखा कर सभी का मन मोह लिया। श्री गुरु ग्रन्थ साहिब जी की फूलो से सजी पालकी नगर कीतर्न का मुख्य आकर्षण का केंद्र रही। संगत ने जो बोले सो निहाल के जयकारे लगाए। गुरुद्वारा साहिब के प्रधान जीएस सेठी ने आस पास की संगत को इस नगर कीर्तन में शामिल होने पर धन्यवाद करते हुए सभी को बैसाखी ओर खालसा साजना दिवस की शुभ कामनाएं दी। उन्होंने कहा कि बैसाखी वाले दिन श्री गुरु गोबिद सिंह जी ने 1699 में खालसा पंथ की सिर्जना की थी। इस लिए इस दिन को सिख जगत में खालसा साजना दिवस के रूप में मनाया जाता है। इस मौके पर जीएस सेठी, अमरजीत सिंह साहनी, नारायनदीप सिंह, मनजिदर सिंह बॉबी, चरनजीत सिंह बेदी, स्वर्ण सिंह मुल्तानी, गुरजीत सिंह, गुरदेव सिंह जौहल, सुरिदर सिंह मिटू, मनप्रीत सिंह साहनी, सन्दीप सिंह शिगारी, गुरविदर सिंह डिक्की, प्रदीप सिंह उपस्थित थे।