Move to Jagran APP

'खाली आवास को कर्मचारियों को दे बांध प्रशासन'

युक्त संघर्ष कमेटी की विशेष बैठक परियोजना के मुख्य अभियंता एसके सलूजा के साथ स्थानीय बीआईपी विश्राम गृह में संपन्न हुई। बैठक में सुपरिटेंडेंट इंजीनियर हेडक्वार्टर नरेश महाजन के अलावा संघर्ष कमेटी के कामरेड नत्था सिंह सरदार रविदर सिंह जग्गा इंटक नेता ज्ञानचंद भारतीय मजदूर संघ के अशोक शर्मा सतिदर पराशर सरदार गुरनाम सिंह रोशन लाल भगत भूपेंद्र सिंह कामरेड जसवंत सिंह संधू नरोत्तम कुमार हरदेव सिंह सलविदर सिंह निशान सिंह प्रवीन चोपड़ा सहित कई कर्मचारी नेता उपस्थित रहे। बैठक में रणजीत सागर बांध परियोजना की कॉलोनी में खाली पड़े मकानों को आसान किस्तों पर कर्मचारियों को देना परियोजना के फील्ड कर्मचारियों का प्रमोशन चैन

By JagranEdited By: Published: Sat, 13 Jun 2020 03:56 PM (IST)Updated: Sat, 13 Jun 2020 03:56 PM (IST)
'खाली आवास को कर्मचारियों को दे बांध प्रशासन'
'खाली आवास को कर्मचारियों को दे बांध प्रशासन'

संस, शाहपुर कंडी : संयुक्त संघर्ष कमेटी की विशेष बैठक परियोजना के मुख्य अभियंता एसके सलूजा के साथ स्थानीय  बीआइपी विश्राम गृह में संपन्न हुई। बैठक में सुपरिटेंडेंट इंजीनियर हेडक्वार्टर नरेश महाजन के अलावा संघर्ष कमेटी के कामरेड नत्था सिंह, सरदार रविदर सिंह जग्गा, इंटक नेता ज्ञानचंद, भारतीय मजदूर संघ के अशोक शर्मा, सतिदर  पराशर, सरदार गुरनाम सिंह,  रोशन लाल भगत, भूपेंद्र सिंह, कामरेड जसवंत सिंह संधू, नरोत्तम कुमार,  हरदेव सिंह, सलविदर सिंह, निशान सिंह, प्रवीन चोपड़ा आदि मौजूद रहे। बैठक में रणजीत सागर बांध परियोजना की  कॉलोनी में खाली पड़े मकानों को आसान किस्तों  पर कर्मचारियों को देना, परियोजना के फील्ड कर्मचारियों का प्रमोशन चैनल का प्रमोशन देना, कर्मचारियों का रहता बकाए अदायगी करना तथा कर्मचारियों को समय पर वेतन देना शामिल  रहे। मुख्य अभियंता ने  कर्मचारी नेताओं को भरोसा दिलाया कि इस संबंध में शीघ्र ही सरकार से बात कर सकारात्मक हल निकालने का प्रयास करेंगे।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.