जादूगर ओपी शर्मा का 100वां शो आज
जादूगर ओपी शर्मा ने हैरतअंगेज जादुई कारनामों से दर्शकों का खूब मनोरंजन किया। मनोरंजन के साथ साथ जादूगर ने समाज में फैली कुरीतियों जैसे कन्या भ्रूण हत्या नशाखोरी और अंधविश्वास पर खूब प्रहार किया। पठानकोट की बड़ी बड़ी हस्तियों व गणमान्यों ने शो को न केवल देखा बल्कि तारीफ भी की। वहीं शर्मा 3 मार्च यानि आज 100वां हाउसफुल शो पूरा करेंगे व देश-विदेश में 38583 शो पूरा कर चुके हैं जोकि एक वर्ल्ड रिकॉर्ड है।
जागरण संवाददाता, पठानकोट (वि) : जादूगर ओपी शर्मा ने हैरतअंगेज जादुई कारनामों से दर्शकों का खूब मनोरंजन किया। मनोरंजन के साथ साथ जादूगर ने समाज में फैली कुरीतियों जैसे कन्या भ्रूण हत्या, नशाखोरी और अंधविश्वास पर खूब प्रहार किया। पठानकोट की बड़ी बड़ी हस्तियों व गणमान्यों ने शो को न केवल देखा, बल्कि तारीफ भी की। वहीं शर्मा 3 मार्च यानि आज 100वां हाउसफुल शो पूरा करेंगे व देश-विदेश में 38,583 शो पूरा कर चुके हैं जोकि एक वर्ल्ड रिकॉर्ड है। जादूगर शर्मा ने जिले में शो को सफल बनाने के लिए शासन, प्रशासन इम्प्रूवमेंट ट्रस्ट, पुलिस, नगर निगम और पत्रकार, कलाकार एवं सभी जादूगर बंधुओं का आभार व्यक्त किया। विशेषतौर पर शहर के विधायक अमित विज के अपार सहयोग के लिए हृदय से धन्यवाद दिया। गौरतलब है कि वे 13 साल के बाद पठानकोट में जादू के अनोखे करतबों के साथ आए हैं। शर्मा ने कहा कि पठानकोट की जनता से मिला अपार प्रेम सराहनीय है। इसके लिए सभी शहरवासियों का शुक्रिया अदा करता हूं, फिर कब आना होगा, अभी कुछ निर्धारित नहीं है, लेकिन यहां की सुनहरी यादें हमेशा ताजा रहेंगी।