गुरमति समागम में गुरु वाले बनने को किया प्रेरित
भाई गुरनाम सिंह ने चल रही बाणी की व्याख्या बड़े ही बढि़या ढंग से की। भाई प्रगट सिंह के रागी जत्थे ने कीर्तन से संगत को निहाल किया।
संवाद सहयोगी, पठानकोट: सरबत खालसा संस्था की ओर से संस्था के मुख्य प्रबंधक जत्थेदार गुरदीप सिंह गुलाटी की देख रेख में स्थानीय गुरुद्वारा सिंह सभा गुरू गोबिद सिंह नगर में साप्ताहिक गुरमति समागम का आयोजन किया गया। भाई गुरनाम सिंह ने चल रही बाणी की व्याख्या बड़े ही बढि़या ढंग से की। भाई प्रगट सिंह के रागी जत्थे ने कीर्तन से संगत को निहाल किया। संस्था के मुख्य प्रबन्धक जत्थेदार गुरदीप सिंह गुलाटी और मुख्य वक्ता मास्टर चन्नण सिंह ने संगतों को अमृत छक कर गुरु वाले बनने के लिए प्रेरित किया। अंत में गुरु साहिब का लंगर अटूट वितरित किया गया।
इस अवसर पर गुरजीत सिंह, कुलवंत सिंह, रणजीत कौर,रितु, सेठी, सुरिद्र कौर, सतनाम सिंह, मास्टर चन्नण सिंह, परमजीत सिंह, जगदीश सिंह, गुरबख्श सिंह, जगदीश सिंह, कंवलजीत सिंह, रघुवीर सिह, जत्थेदार कुलवंत सिंह, संधू ज्ञान सिंह छाबड़ा, हिम्मत सिंह, हरभजन सिंह, सुच्चा सिंह आदि मौजूद थे।