पाइप लीकेज होने आ रहा गंदा पानी, गुस्सा
नरोट जैमल सिंह में कई दिनों से गंदा पानी आ रहा है। इससे लोगों में रोष है। मजबूरी में यह पानी पीने को विवश है।
By JagranEdited By: Published: Wed, 23 Sep 2020 03:02 PM (IST)Updated: Wed, 23 Sep 2020 03:02 PM (IST)
संवाद सहयोगी, बमियाल : नरोट जैमल सिंह में कई दिनों से गंदा पानी आ रहा है। इससे लोगों में रोष है। मजबूरी में यह पानी पीने को विवश है। लोगों ने कहा कि पाइप में जगह-जगह लीकेज के कारण यह समस्या बनी हुई है। बस स्टैंड पर हलवाई अशोक कुमार ने बताया कि वह वाटर सप्लाई का पानी भर रहे थे। इसी दौरान पानी में कीड़े निकले, इसे देखकर वह घबरा गए। सानिया, बिट्टू, रवि कुमार, परवीन कुमार, राजेश शर्मा ने बताया कि पाइपें कई जगह से लीक हैं। इसे विभाग जल्द ठीक करवाए और उचित हल करे। अगर गंदे पानी के पीने से कोई बीमारी फैलती है तो विभाग इसका जिम्मेवार होगा। वहीं, ठेकेदार जगदीश राज ने कहा कि वह जल्द चेक करवाएंगे और समस्या का हल किया जाएगा।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें