साक्षरता शिविर में घरेलु हिंसा और कानूनी मदद पर जानकारी दी
गांव गंदलालाहड़ी में जिला कानूनी सेवाएं अथॉरिटी पठानकोट ने सीजेएम और सिविल जज जितेंद्र पाल सिंह की अध्यक्षता में साक्षरता शिविर लगाया।
संवाद सहयोगी, सुजानपुर : गांव गंदलालाहड़ी में जिला कानूनी सेवाएं अथॉरिटी पठानकोट ने सीजेएम और सिविल जज जितेंद्र पाल सिंह की अध्यक्षता में साक्षरता शिविर लगाया। जितेंद्र पाल सिंह ने बताया कि संविधान के अनुसार प्रत्येक जरूरतमंद को इंसाफ का अधिकार प्राप्त है। इसके लिए प्रत्येक जिले में कानूनी सेवाएं अथॉरिटियों का गठन किया गया है। टोल फ्री नंबर 1968 पर कॉल करके मुफ्त कानूनी सहायता प्रपत्र की जा सकती है। उन्होंने लोगों को अपराध पीड़ित मुआवजा, एसिड अटैक, सीनियर सिटीजन एक्ट, 125 सीआरपीसी, घरेलू हिसा संबंधी केसों में मुफ्त कानूनी सहायता संबंधी जानकारी दी गई। मौके पर पीएलबी विनोद कुमार, रेखा देवी, सरपंच संसार चंद आदि उपस्थित थे।