आंखों का चेकअप करवाने व्यक्ति की जेब कटी
सिविल अस्पताल में सोमवार सुबह आंखों का चेकअप करवाने आए 50 वर्षीय मरीज की जेब कट गई।
By JagranEdited By: Published: Mon, 01 Apr 2019 11:48 PM (IST)Updated: Mon, 01 Apr 2019 11:48 PM (IST)
संवाद सहयोगी, पठानकोट
सिविल अस्पताल में सोमवार सुबह आंखों का चेकअप करवाने आए 50 वर्षीय मरीज की जेब कट गई। सुबह करीब साढ़े दस बजे आंखों के विशेषज्ञ डॉ. रमेश डोगरा के केबिन के बाहर खड़े गांव पलाखी निवासी जरमेज सिंह को पता नही चला कि कब उसकी जेब कट गई। वजरमेज सिंह ने बताया कि डाक्टर के कैबिन के बाहर मरीजों की भीड़ लगी हुई थी। इसी दौरान वह भी अपनी बारी के इंतजार में थे। तभी उन्हें खयाल आया कि वह पर्स में रखी ओपीडी पर्ची बाहर निकाल लेता हूं। जब जेब में देखा तो उनका पर्स गायब था। एसएमओ भूपिन्द्र सिंह ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज चेक की जाएगी।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें