Move to Jagran APP

निजीकरण व निगमीकरण पर रोक लगाई जाए : रघुवीर

उत्तर रेलवे कर्मचारी यूनियन ने शाखा अध्यक्ष रघुवीर सिंह की अध्यक्षता में रेलवे स्टेशन पर मांगों को लेकर प्रदर्शन किया।

By JagranEdited By: Published: Sun, 18 Oct 2020 11:14 PM (IST)Updated: Sun, 18 Oct 2020 11:14 PM (IST)
निजीकरण व निगमीकरण पर रोक लगाई जाए : रघुवीर
निजीकरण व निगमीकरण पर रोक लगाई जाए : रघुवीर

जागरण संवाददाता, पठानकोट : उत्तर रेलवे कर्मचारी यूनियन ने शाखा अध्यक्ष रघुवीर सिंह की अध्यक्षता में रेलवे स्टेशन पर मांगों को लेकर प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा कि भारतीय रेलवे मजदूर संघ और भारतीय मजदूर संघ के आह्वान पर श्रम कानून के विरुद्ध प्रदर्शन किया गया। कहा कि रेलवे कर्मचारियों की मांगों को अनदेखा कर रहा हे। इसको लेकर कर्मचारियों में रोष बढ़ता जा रहा है। रेल मंत्रालय ने यदि कर्मचारियों की मांगों को अनदेखा किया तो वह संघर्ष के लिए मजबूर हो जाएंगे। इस अवसर पर दर्शन सैनी ब्रांच सचिव दर्शन सैनी, ब्रांच कैशियर दौलत कौशल , उपाध्यक्ष मुकेश मीणा, प्रवीण शर्मा, जोगिदर सिंह आदि उपस्थित थे। ये हैं मांगे

loksabha election banner

-दुर्गा पूजा से पूर्व 2019-20 के बोनस का भुगतान किया जाए।

-नए लेबर कोड से मजदूर विरोधी प्रावधान हटाया जाए।

-एनपीएस समाप्त कर सभी रेल कर्मचारियों को पुरानी पेंशन दी जाए।

-रेलवे सहित सार्वजनिक संस्थानों में निजीकरण/निगमीकरण पर अविलंब रोक लगाई जाए।

-रोजगार सृजित करने वाली राष्ट्रीय रोजगार नीति बनाई जाए।

-बिना किसी वेतन सीमा के सभी रेल कर्मचारियों को रात्रि ड्यूटी भत्ता दिया जाए। इत्यादि विषयों पर वक्ताओं द्वारा उपस्थित कर्मचारियों को संबोधित किया गया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.