बनीलोधी स्कूल में वातावरण दिवस मनाया
सरकारी हाई स्कूल बनीलोधी में वातावरण दिवस मुख्य अध्यापक सुरेश शर्मा की देखरेख में मनाया गया। इसमें स्कूल के विद्यार्थियों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया।
By JagranEdited By: Published: Sat, 29 Feb 2020 11:28 PM (IST)Updated: Sun, 01 Mar 2020 06:14 AM (IST)
जागरण संवाददाता, पठानकोट : सरकारी हाई स्कूल बनीलोधी में वातावरण दिवस मुख्य अध्यापक सुरेश शर्मा की देखरेख में मनाया गया। इसमें स्कूल के विद्यार्थियों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। कार्यक्रम के दौरान स्कूल में वातावरण पर चित्रकला प्रदर्शनी भी लगाई गई। बच्चों के मुकाबले भी करवाए गए। आखिर में मुख्य अध्यापक सुरेश शर्मा एवं साइंस अध्यापिका सुरेंद्र कौर ने बच्चों को वातावरण की महत्व पर रोशनी डालकर जागरूक किया। इस मौके पर अध्यापक नरेंद्र कुमार, मोहिनी, नितेश शर्मा, पंजाबी अध्यापिका शीला देवी, मनजीत सिंह आदि उपस्थित थे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें