संगठन ने शोभायात्रा पर किया मंथन
गोस्वामी गुरु नाभा दास शक्ति संगठन की बैठक सुंदरचक कुलियां में प्रधान मास्टर मनोहर लाल की अध्यक्षता में हुई।
संवाद सहयोगी, बमियाल : गोस्वामी गुरु नाभा दास शक्ति संगठन की बैठक सुंदरचक कुलियां में प्रधान मास्टर मनोहर लाल की अध्यक्षता में हुई। इसमें योग राज भगत विशेष रूप से उपस्थित हुए। बैठक में गुरदासपुर भाइआं धाम में लैंटर के संबंध में पैसे, सामान तथा सेवा व्यवस्था की योजनाबंदी की गई। वहीं सात अप्रैल की शोभा यात्रा की योजना पर विचार विमर्श किया गया। बैठक में प्रेस सचिव सतपाल मंजोतरा, संगठन महामंत्री जगदीश राज, कैप्टन करतार चंद, गुरदेव सिंह अंतोर, जोगिदर पाल बंब, दरबारी, व्यासो देवी, कृष्णा, रानी जोगर, देस राज, डाक्टर बोध राज, सतपाल मंजोतरा, डाक्टर विनय पंगोतरा, मंजीत सिंह सकोल, सुभाष चंद्र मलडमा, देव राज, सागर, पुरूषोत्तम लाल, महिदर जोगर, दलीप नरोट, सुरेश व राम लाल उपस्थित थे।