जीओजी टीम ने किया फरवाल अनाज मंडी का दौरा
जीओजी टीम ने फरवाल अनाज मंडी का दौरा कर धान की की खरीद और अन्य सुविधाओं संबंधी जानकारी ली।
By JagranEdited By: Published: Sun, 20 Oct 2019 03:49 PM (IST)Updated: Mon, 21 Oct 2019 06:15 AM (IST)
संवाद सहयोगी, बमियाल : ब्लॉक नरोट जैमल सिंह की जीओजी टीम ने फरवाल अनाज मंडी का दौरा कर किसानों की धान की फसल की खरीद और अन्य सुविधाओं संबंधी जानकारी हासिल की। टीम के सदस्य अजीत पाल ने बताया कि अनाज मंडी में दौरा करके किसानों को मंडी में पेश आने वाली समस्याओं संबंधी जानकारी प्राप्त करने का प्रयास किया गया। उन्होंने बताया कि मंडी में फसल की खरीद और लिफ्टिंग का काम सही तरीके से चल रहा है। इस मौके पर टीम सदस्य सतीश कुमार, एसएस बैस, बलवीर सिंह, जोगिदर पाल, जनरल सिंह, रघुवीर सिंह मौजूद थे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें