लाखों की लागत से निर्मित घाट अपनी बदहाली पर बहा रहा आंसू
15 वर्ष पूर्व विभाग ने रीमाडलिग प्रोजेक्ट के दौरान इस पर काम करवाने के बाद कोई सुध नहीं ली। इससे क्षेत्र के लोगो में गहरा आक्रोश व्याप्त है।
संवाद सहयोगी, घरोटा: अपरबारी दोआब नहर पर नहरी विश्राम गृह के निकट लाखों की लागत से निर्मित घाट सिचाई विभाग की अनदेखी के चलते बदहाली पर आंसू बहा रहा है। 15 वर्ष पूर्व विभाग ने रीमाडलिग प्रोजेक्ट के दौरान इस पर काम करवाने के बाद कोई सुध नहीं ली। इससे क्षेत्र के लोगो में गहरा आक्रोश व्याप्त है। गांव चौहान को जाते मार्ग पर विभाग ने एक विशाल घाट का निर्माण करवाया था, लेकिन अब इस घाट के टूटने के चलते पशु आये दिन हादसा ग्रस्त हो रहे हैं। वही नहर में स्नान के लिए लोगों को परेशान होना पड़ रहा है। क्षेत्र वासी शक्ति सिंह, ऐंचल सिंह, मदन लाल शर्मा, अनिरुद्ध सिंह, राजिद्र कुमार, अवतार सिंह, सुभाष चंद्र शर्मा, सरदारी लाल, रविद्र सिंह, जागीर सिंह, संसार सिंह, बलविद्र कुमार, बलवेत सिंह, पुरुषोत्तम सिंह, रामशरण, देवराज, अमरजीत, विशाखा सिंह, ओम प्रकाश, जोगिद्र पाल, बलविद्र सिंह, रोजी सलारिया, नरदेव चौहान, रछपाल सिंह ने विभाग से मांग की कि इस घाट का निर्माण करवाया जाए। कई समस्या को लेकर उठा चुके आवाज : तरसेम सिंह
पूर्व समिति सदस्य तरसेम सिंह ने कहा कि सिचाई विभाग जल्द समस्या का समाधान करे। लोग कई बार इस समस्या को लेकर आवाज बुलंद कर चुके है। अभी तक समस्या का कोई हल नहीं निकला। लोग हादसा ग्रस्त हो रहे : रोमा देवी
नेत्री रोमा देवी ने कहा कि उक्त घाट के जर्जर होने के चलते आए दिन लोग हादसाग्रस्त हो रहे हैं। क्षेत्र में कोई वैकल्पिक व्यवस्था भी न होने से लोगों को परेशानी पेश आ रही है। विभाग टाल मटोल कर रहा: दर्शना काटल
पूर्व वार्ड सदस्य दर्शना काटल ने कहा कि विभाग की ओर से अब तक टाल मटोल कर रहा है, जबकि लोग कई वर्षो से इसके निर्माण की मांग उठा चुके हैं। उच्चाधिकारियों को बताई जाएगी समस्या: जेई
सिचाई विभाग के जूनियर इंजीनियर तरसेम कौशल ने कहा कि विभाग के उच्चधिकारियों के ध्यान में उपरोक्त पेश आ रही समस्या को लाया जाएगा, ताकि इस पर फंड आते ही कार्य करवाया जा सके।