गणेश जी की पूजा-अर्चना कर किया विसर्जन
संवाद सहयोगी, पठानकोट : रिद्धम डांस एंड कल्चर इंस्टीट्यूट की ओर से गणेश चतुर्थी पर्व के उ
By JagranEdited By: Published: Sun, 03 Sep 2017 03:58 PM (IST)Updated: Sun, 03 Sep 2017 03:58 PM (IST)
संवाद सहयोगी, पठानकोट : रिद्धम डांस एंड कल्चर इंस्टीट्यूट की ओर से गणेश चतुर्थी पर्व के उपलक्ष्य पर चेयरमैन विजय पासी की देखरेख में गणपति विसर्जन किया गया। सर्वप्रथम भगवान गणेश जी की पूजा अर्चना की गई। उसके उपरांत विधि पूर्वक भगवान गणेश की मूर्ति को चक्की दरिया में विसर्जित किया गया। चेयरमैन विजय पासी ने कहा कि इंस्टीट्यूट की ओर से समय-समय पर धार्मिक कार्यो में भाग लिया जाता है। इसके अलावा इंस्टीट्यूट की ओर से सामाजिक कार्यो में भाग लेकर जरूरतमंदों का सहयोग भी किया जाता है। इस मौके पर नृत्य निर्देशक अश्वनी काला, राजन शर्मा, डॉ. सौरव पुरी, रणदीप ¨सह, नीरज, मोनिका सैनी, नेहा, विशाल आदि उपस्थित थे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें