51 महिलाओं को दीं पौष्टिक आहार की टोकरियां
सामाजिक सुरक्षा तथा महिला बाल विकास विभाग ने सीडीपीओ संजीव शर्मा के नेतृत्व में नेशनल गर्ल चाइल्ड डे मनाया।
संवाद सहयोगी, सुजानपुर : सामाजिक सुरक्षा तथा महिला बाल विकास विभाग ने सीडीपीओ संजीव शर्मा के नेतृत्व में नेशनल गर्ल चाइल्ड डे मनाया। इसमें नायब तहसीलदार महेंद्र पाल विशेष रूप में उपस्थित हुए। बेटियों को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से विभिन्न कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। 51 गर्भवती महिलाओं तथा नवजन्मी बेटियों को पौष्टिक आहार की टोकरियां दी गईं। सुजानपुर ब्लॉक में अलग-अलग क्षेत्र में अपनी प्रतिभा के आधार पर सुजानपुर का नाम रोशन करने वाली 11 लड़कियों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में पार्षद कृष्णा देवी, मुकेश लता, परमिदर कौर, किरण शर्मा, नरेश कुमारी, संतोष कुमारी, मनजीत कौर, शुभ लता, रेनू वाला, कुसुम शर्मा, मोनिका, अंकुश शर्मा, तरसेम लाल आदि उपस्थित थे।