Move to Jagran APP

कैप्टन अमरिदर के फैसले को हमेशा याद रखेंगे किसान : दारा

कैप्टन अमरिदर सिंह के फैसले को किसान व जनता हमेशा याद रखेगी।

By JagranEdited By: Published: Tue, 20 Oct 2020 05:42 PM (IST)Updated: Tue, 20 Oct 2020 05:42 PM (IST)
कैप्टन अमरिदर के फैसले को हमेशा याद रखेंगे किसान : दारा
कैप्टन अमरिदर के फैसले को हमेशा याद रखेंगे किसान : दारा

जागरण संवाददाता, पठानकोट : जिला प्लानिग बोर्ड चेयरमैन एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेता अनिल दारा ने कहा कि मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिदर सिंह के फैसले को किसान व जनता हमेशा याद रखेगी। पंजाब सरकार ने ऐसा उदाहरण पेश किया है जोकि पूरे देश के लिए मिसाल बनेगा। किसानों की समस्याएं अब काफी हद तक कम होंगी। विधानसभा में किसानों से जुड़े तीन बिल पास करने पर प्रतिक्रिया जाहिर करते हुए दारा ने कहा कि कांग्रेस सरकार ने बातों में नहीं असल में किसानों का हमदर्द होने का उदाहरण पेश किया है। किसानों को मात्र वोट बैंक समझने वाले राजनीतिक दलों को कांग्रेस से सीखना चाहिए कि देश का पेट भरने वाले वर्ग की किस तरह मदद की जाती है। मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिदर सिंह व कांग्रेस प्रदेश प्रधान सुनील जाखड़ ने कृषि सुधार कानून बनने पर इसका पुरजोर विरोध किया था। केंद्र सरकार के फैसले के विरोध में कांग्रेस सरकार ने किसानों के साथ मिलकर हर मंच पर रोष जताया। उन्होंने कहा कि पंजाब कृषि के लिए जाना जाता है, यहां के लोगों की आजीविका का मुख्य साधन खेतीबाड़ी है। किसान अपनी मेहनत से अनाज पैदा कर दूसरों की जरूरतों को पूरा करते हैं। बावजूद इसके केंद्र की भाजपा सरकार ने किसानों के हितों को कुचलने में कोई कसर नहीं छोड़ी। कृषि सुधार कानून के नाम पर खेतीबाड़ी का बाजारीकरण कर दिया गया। अगर प्रदेश सरकार में कानून पूरी तरह लागू हो जाता तो किसान व कृषि बर्बाद हो जाती है। मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिदर सिंह ने कानून के गलत प्रभावों से पहले ही तीन बिल लाकर किसानों को सुरक्षित कर दिया। बिल पास होने के बाद किसानों के चेहरे पर मुस्कान आ गई है। कार्यकारी अध्यक्ष सोनिया गांधी, राहुल गांधी, प्रियंका गांधी के साथ ही मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिदर सिंह, प्रभारी हरीश रावत, प्रधान सुनील जाखड़ सहित समूची लीडरशिप ने किसानों को न्याय दिलाने में अहम भूमिका निभाई।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.