12 दिन से ट्रांसफार्मर खराब, किसान परेशान
ट्रांसफार्मर खराब होने के चलते वे मोटर नहीं चला पा रहा जिस कारण फसलों की सिंचाई नहीं हो पा रही है। इस तरह फसल ख्रराब हो जाएगी।
संवाद सहयोगी, सुजानपुर: गांव फिरोजपुर कलां में 12 दिनों से बिजली विभाग का ट्रांसफार्मर खराब होने के चलते किसानों सिचाई नहीं कर पा रहे है। किसान रविदर सिंह, गुरप्रीत सिंह, पूर्ण चंद, हरभजन सिंह, ओंकार सिंह, राजीव कुमार, सुखदेव राज, जेबी ठाकुर, ठाकुर रणजीत सिंह ने बताया कि वह किसान हैं। ट्रांसफार्मर खराब होने के चलते वे मोटर नहीं चला पा रहा जिस कारण फसलों की सिंचाई नहीं हो पा रही है। इस तरह फसल ख्रराब हो जाएगी। उन्होंने बताया कि इस संबंध में कई बार अधिकारियों को सूचित किया, लेकिन समस्या हल नहीं हुई। इसलिए एसडीओ कार्यालय में खुद चलकर धरना देने आए थे। एसडीओ ने उन्हें आश्वासन दिया है कि पांच दिन में उनकी समस्या का हल कर दिया जाएगा।
उधर,एसडीओ अश्विनी कुमार से बात की गई तो उन्होंने कहा कि किसानों की समस्या के लिए ट्रांसफार्मर को 5 दिन में अपग्रेड करके तब्दील कर दिया जाएगा।