Move to Jagran APP

कृषि बिल किसानों के हित में : विजय

पूर्व विधायक सीमा कुमारी की अध्यक्षता में बैठक का आयोजन किया गया।

By JagranEdited By: Published: Mon, 28 Sep 2020 03:52 PM (IST)Updated: Mon, 28 Sep 2020 03:52 PM (IST)
कृषि बिल किसानों के हित में : विजय
कृषि बिल किसानों के हित में : विजय

संवाद सहयोगी, तारागढ़: पूर्व विधायक सीमा कुमारी की अध्यक्षता में बैठक का आयोजन किया गया। इसमें जिला अध्यक्ष विजय शर्मा, जिला महासचिव सुरेश शर्मा विशेष तौर पर उपस्थित हुए। सीमा कुमारी ने कहा कि कृषि बिल किसानों के पक्ष में है। किसानों को गुमराह करके घटिया राजनीति की जा रही है। जिला अध्यक्ष विजय शर्मा ने कहा कि न ही एमएसपी खत्म होगी और न ही मंडियों को खत्म किया जाएगा। जो प्रधानमंत्री किसानों के खाते में 6000 रुपये डालते हैं और हमेशा किसानों की आय दोगुनी करने की सोच रखते हैं वह कभी भी किसानों के विरोधी नहीं हो सकते। सच्चाई यह है कि किसान के विकास के लिए पहली व्यवस्था के साथ एक नई प्रणाली लाई जा रही है। भाजपा के किसान मोर्चा के कार्यकर्ता और जिले के कार्यकर्ता मंडलों सभी मिलकर गांव-गांव जाकर किसानों को जागरूक करेंगे। इस मौके पर प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य विनोद कुमार, मंडल अध्यक्ष गणेश्वर, मंडल अध्यक्ष प्रवेश गुप्ता, मंडल अध्यक्ष संजीव पठानिया, अमित महाजन, सरदार राजिदर सिंह, बलवान सलारिया, पवन शर्मा, सुरेश सलाथिया, नवदीप सैनी, संजू ठाकुर युवा मोर्चा मंडल भोआ के अध्यक्ष, नवीन शर्मा, रोहित गुप्ता आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.