Move to Jagran APP

संस्कृति से जुड़े हर पर्व को धूमधाम से मनाना चाहिए: रजनी खोसला

रंग-बिरंगे परिधान में सजधज कर पहुंची महिलाओं ने कार्यक्रम को जोश से भर दिया। इस दौरान महिलाओं के बीच विभिन्न मनोरंजक प्रतियोगिताएं आयोजित की गई।

By JagranEdited By: Published: Sun, 24 Oct 2021 09:50 PM (IST)Updated: Sun, 24 Oct 2021 09:50 PM (IST)
संस्कृति से जुड़े हर पर्व को धूमधाम से मनाना चाहिए: रजनी खोसला
संस्कृति से जुड़े हर पर्व को धूमधाम से मनाना चाहिए: रजनी खोसला

जागरण संवाददाता, पठानकोट: लायंस क्लब पठानकोट की ओर से फ‌र्स्ट लायन लेडी रजनी खोसला की अध्यक्षता में शहर की महिलाओं द्वारा करवाचौथ पर्व मनाया गया। इस दौरान एक कार्यक्रम भी आयोजित किया गया। रंग-बिरंगे परिधान में सजधज कर पहुंची महिलाओं ने कार्यक्रम को जोश से भर दिया। इस दौरान महिलाओं के बीच विभिन्न मनोरंजक प्रतियोगिताएं आयोजित की गई।

loksabha election banner

प्रतियोगिताओं में विजेता रही महिलाओं को क्लब की ओर से पुरस्कार भेंट करके सम्मानित भी किया गया। इस अवसर पर रजनी खोसला ने कहा कि हमें अपनी भारतीय संस्कृति के साथ हमेशा जुड़े रहना चाहिए तथा अपनी संस्कृति से जुड़े हर पर्व को धूमधाम से मनाना चाहिए। उन्होंने कहा कि पर्वो पर ऐसे कार्यक्रम आयोजित करने से हम हमारी युवा पीढ़ी को भी अपनी संस्कृति के बारे में जागरूक करके उन्हें इसके साथ जोड़े रख सकते है। इस अवसर पर अनु गर्ग, रिम्पी, आभा, मोना, शीतल, सिम्मी, रितु, सीमा, निधि, संयोगिता, बेला आदि उपस्थित थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.