Move to Jagran APP

आठवीं पास युवक निकला ऐसा शातिर, घर में बनाता था जाली करंसी

आठवीं पास एक युवक घर में नकली नोट छापकर इसकी सप्‍लाई करता था। पुलिस ने युवक और उसके दो साथियाें को गिरफ्तार किया है।

By Sunil Kumar JhaEdited By: Published: Fri, 29 Jun 2018 11:40 AM (IST)Updated: Fri, 29 Jun 2018 09:03 PM (IST)
आठवीं पास युवक निकला ऐसा शातिर, घर में बनाता था जाली करंसी
आठवीं पास युवक निकला ऐसा शातिर, घर में बनाता था जाली करंसी

जेएनएन, पठानकोट। अाठवीं पास युवक ऐसा शातिर निकला कि पुलिस भी दंग रह गई। कंप्‍यूटर की दुकान पर काम करने वाला यह युवक अपने घर में नकली नोट छापता था। उसने इस नकली नोट कर सप्‍लाई करने के लिए गिरोह बना रखा था। पुलिस युवक और उसके दो साथियों के साथ गिरफ्तार किया है।

prime article banner

एक लाख की जाली करंसी तैयार करने के बदले लेता था 12 हजार, महिला और उसका साथी भी गिरफ्तार

आरोपित रूपनगर जिले के नंगल क्षेत्र के माेजोवाल निवासी युवक सन्नी को हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले से गिरफ्तार किया गया है। वह पिछले कुछ सालों से हिमाचल प्रदेश के ऊना के गांव वडाला में किराये के मकान में रह रहा था और वहीं से सारा गोरखधंधा चला रहा था। वह वहां कंप्‍यूटर और प्रिंटर के नकली नोट प्रिेंट कर अपने गिरोह के सहारे उसे सप्‍लाई करता था।

पुलिस ने जाली करंसी की सप्लाई करने के लिए इस्‍तेमाल की जा रही एक कार भी बरामद की है। आरोपित सन्‍नी आठवीं कक्षा पास है। वह किसी कंप्यूटर की दुकान पर काम करता था और कंप्‍यूटर अाापरेट करने में महारत हासिल करने के बाद उसने नकली करंसी तैयार करना शुरू कर दिया। यह गोरखधंधा वह पिछले छह साल से चला रहा था।

डीएसपी (सिटी) सुखजिंदर सिंह ने बताया कि सन्नी एक लाख की जाली करंसी देने के बदले 12 हजार रूपये लेता था। पुलिस ने सन्नी के साथ ही अमृतसर की बलजीत कौर निवासी अमृतसर तथा अमृतसर के ही यशपाल गिरफ्तार किया। तीनों को कोर्ट में पेश किया गया। कोर्ट ने उन्हें तीन दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया।

पति की मौत के बाद नकली नोट का धंधा करने लगी बलजीत

बलजीत अपने साथी यशपाल के साथ नकली करंसी से शॉपिंग करने पठानकोट के खानपुर चौक अाई थी और वह इसी दौरान पकड़ी गई। बलजीत कौर ने भी पूछताछ के बाद बड़े खुलासे किए हैं। पुलिस को पूछताछ में बलजीत ने बताया कि उसका पति विदेश गया हुआ था। करीब तीन साल पहले उसकी मौत हो गई थी। उसके दो बेटे हैं, जिनमें से एक नशे का आदी है आैर दूसरा दिमागी रूप से कमजोर है। उनका अपना ट्रांसपोर्ट का कारोबार था।

बलजीत ने बताया कि पति की मौत के बाद यशपाल ही उनकी टूर एंड ट्रैवल को चलाने का कार्य करता था। कुछ समय पहले उन्हें एक महिला ने सन्नी से मिलवाया। अकसर ही वे सन्नी से जाली करंसी लेने ऊना जाते थे। उससे ली गई करंसी से वह अकसर ही बटाला, गुरदासपुर तथा अमृतसर हलके में सामान खरीदते थे।

30 हजार की जाली करंसी बरामद

डीएसपी ने बताया कि जाली करंसी तैयार करने के आरोपित सन्नी के खिलाफ हिमाचल के बैजनाथ स्थित थाने में पहले ही मामला दर्ज है। यही कारण था कि वह हिमाचल की बजाए अब पंजाब के अन्य हिस्सों में जाली करंसी का धंधा चलाने के लिए नए-नए लोगों से मिलता था। पुलिस की ओर से दो दिन की गई दबिश के बाद जहां आरोपित से 30 हजार रूपये की जाली करंसी पकड़ी गई है। जाली करंसी तैयार किए जाने में इस्तेमाल प्रिंटर भी बरामद किया गया है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.