Move to Jagran APP

डा. पूरवा ने जैविक खेती के बारे में बताया

पायनियर इंडस्ट्रीज ओर से सीएसआर (कारपोरेटर सोशल रिस्पांसबिलिटी) परियोजना के तहत कृषि विज्ञान केंद्र घो के सहयोग से रानीपुर में सेमिनार लगाया गया।

By JagranEdited By: Published: Fri, 22 Jan 2021 11:07 PM (IST)Updated: Fri, 22 Jan 2021 11:07 PM (IST)
डा. पूरवा ने जैविक खेती के बारे में बताया
डा. पूरवा ने जैविक खेती के बारे में बताया

जागरण संवाददाता, पठानकोट : पायनियर इंडस्ट्रीज ओर से सीएसआर (कारपोरेटर सोशल रिस्पांसबिलिटी) परियोजना के तहत कृषि विज्ञान केंद्र घो के सहयोग से रानीपुर में सेमिनार लगाया गया। इसमें कृषि विज्ञान केंद्र घो की डाक्टर पूरवा विशेष तौर पर पहुंचे। पायनियर इंडस्ट्रीज के पदाधिकारी महिपाल कटियाल ने अपनी टीम के साथ उनका स्वागत किया। इस दौरान डाक्टर पूरवा ने जैविक खेती के महत्व के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि लगातार खाद वाली सब्जियों का ग्राफ बढ़ता जा रहा है, जिसका मुख्य कारण लोगों का जैविक खेती की ओर रूझान कम होना है। उन्होंने कहा कि खाद से सब्जियां जल्दी तैयार होती है इसी कारण जैविक खेती पर लोग ध्यान नहीं दे रहे। जैविक खेती से निर्मित सब्जियां, फल फ्रुट व अन्य वस्तुओं का प्रयोग करने से शरीर को नुकसान नहीं होता। जबकि, खाद से निर्मित वस्तुओं का प्रयोग करने से शरीर को ज्यादा नुकसान होता है। हम लोग यदि जैविक खेती को अपनाएंगे तो यह खाद की तुलना यहां सस्ती भी रहेगी, वहीं हम कई प्रकार बीमारियों से भी बच सकते हैं। महिपाल कटियाल ने कहा कि क्षेत्र के विभिन्न गांवों में भी सेमिनार लगाकर लोगों को जैविक खेती करने की किट्स बांटी गई थी। अगले सप्ताह भी विभिन्न गांवों में सेमिनार लगाकर यहां लोगों को जैविक खेती के बारे में बताया जाएगा, वहीं निश्शुल्क किट्स बांटी जाएगी।

loksabha election banner

उन्होंने कहा कि हम सभी को जैविक खेती के प्रति जागरूक होने की जरूरत है। इसी से हम आगे आने वाली पीढ़ी को बचा सकते हैं। उन्होंने कहा कि जितना कम हो खाद का प्रयोग करें।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.