जाखड़ से मिले जिले के कांग्रेस नेता
जिले के कांग्रेस नेताओं का शिष्टमंडल गुरदासपुर में कांग्रेस प्रधान सुनील जाखड़ से मिला।
By JagranEdited By: Published: Fri, 30 Oct 2020 11:30 PM (IST)Updated: Fri, 30 Oct 2020 11:30 PM (IST)
संवाद सहयोगी, माधोपुर : जिले के कांग्रेस नेताओं का शिष्टमंडल गुरदासपुर में कांग्रेस प्रधान सुनील जाखड़ से मिला। इस मौके पर जिला प्लानिग बोर्ड चेयरमैन अनिल दारा, इंप्रूवमेंट ट्रस्ट चेयरमैन विभूति शर्मा, यूथ कोर्डिनेटर भानु प्रताप सिंह, संजीव बैंस, साहिब सिंह साबा ने प्रदेश प्रधान के साथ जिले की गतिविधियों को लेकर चर्चा की। नेताओं ने पार्टी कार्यों, वर्तमान राजनीतिक हालात, सरकार के किसान बिल को लेकर जनता की प्रतिक्रिया व अन्य मुद्दों पर विचार विमर्श किया। इसके साथ ही प्रदेश प्रधान को जिला में आने का निमंत्रण दिया।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें