Move to Jagran APP

5.7 करोड़ से होंगे सुजानपुर में विकास कार्य : मंटू

पंजाब शहरी वातावरण सुधार प्रोग्राम के दूसरे चरण के तहत मुख्यमंत्री ने आनलाइन विकास कार्यों का शुभारंभ किया।

By JagranEdited By: Published: Sun, 25 Oct 2020 12:28 AM (IST)Updated: Sun, 25 Oct 2020 05:03 AM (IST)
5.7 करोड़ से होंगे सुजानपुर में विकास कार्य : मंटू
5.7 करोड़ से होंगे सुजानपुर में विकास कार्य : मंटू

संवाद सहयोगी, सुजानपुर : पंजाब शहरी वातावरण सुधार प्रोग्राम के दूसरे चरण के तहत मुख्यमंत्री ने आनलाइन विकास कार्यों का शुभारंभ किया। इसके तहत शहीद अरुण सिंह जसरोटिया सीनियर सेकेंडरी स्कूल में कांग्रेस नेता अमित सिंह मंटू विशेष रूप से उपस्थित हुए। मंटू ने कहा कि सुजानपुर में विभिन्न विकास कार्यों के लिए लगभग 5 करोड़ रुपए के प्रोजेक्ट मंजूर किए हैं। इन विकास कार्यों की आनलाइन टेंडरिग का कार्य हो चुका है। 5 करोड 7 लाख 62 हजार रुपए की राशि में से एक करोड़ रुपए से सुजानपुर में तीन ट्यूबबेल का कार्य कर शहर में पानी की समस्या का स्थाई हल किया जाएगा। वहीं 25 लाख की लागत से पर्यावरण पार्क का सौंदर्यीकरण, 25 लाख की लागत से कम्युनिटी हाल सुजानपुर में रिनोवेशन का कार्य किया जाएगा। वही पुल नंबर 5 से विश्वकर्मा मंदिर चौक, पुल नंबर 4 से विश्वकर्मा मंदिर चौक श्मशानघाट कलयारी तक रोड निकासी नाला रेलवे फाटक से खादी भंडार तक नाले का निर्माण विभिन्न गलियों में इंटरलाकिग टाइल का कार्य सहित अन्य विकास कार्य करवाए जाएंगे। विकास कार्यों में 16 के टेंडर हो चुके हैं तथा जल्द ही यह कार्य शुरू हो जाएंगे। सुजानपुर को एक माडल कस्बे का रूप दिया जा रहा है। इसके लिए मुख्यमंत्री व निकाय मंत्री ब्रह्म महिद्रा के वह आभारी है। इस अवसर पर पूर्व पार्षद अमरजीत कौर, समिति मेंबर सुग्रीव सिंह , महेंद्र पाल, प्रिसिपल त्रिभुवन सिंह, साथी रूपलाल ,विनोद भंडारी, शमशेर, राजेश शर्मा सहित अन्य उपस्थित थे।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.