सस्पेंड कर्मचारी को जल्द बहाल किया जाए
भारतीय मजदूर संघ के वरिष्ठ नेता अजीत सिंह की बहाली को लेकर संघ ने मोर्चा खोल दिया है।
संवाद सहयोगी, शाहपुरकंडी : भारतीय मजदूर संघ के वरिष्ठ नेता अजीत सिंह की बहाली को लेकर संघ ने मोर्चा खोल दिया है। संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष चरणजीत सिंह, विभाग प्रमुख ओपी वर्मा, जिला प्रधान सरदार सुरेंद्र सिंह, जिला सचिव दिनेश गौतम, महिला विग प्रदेश उपाध्यक्ष शीतल शर्मा ने इसका विरोध किया। उन्होंने संयुक्त रूप में कहा कि अजीत सिंह 13 दिसंबर 2019 को अपनी छुट्टी मंजूर करवाकर छत्तीसगढ़ किसी काम से गए थे। मगर प्रशासन ने उन्हें बिना कारण जाने छह महीने के बाद सस्पेंड कर दिया जो सरासर अन्याय है। इसके लिए सीधे तौर पर नगर निगम के कमिश्नर केके यादव एवं सुपरिंटेंडेंट इंजीनियर संजय अरोड़ा जिम्मेदार हैं। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर शीघ्र अजीत सिंह को बहाल नहीं किया गया तो मजदूर संघ बहुत बड़ा प्रदर्शन करने को मजबूर होगा।