पंजाबी भाषा को सरकारी भाषा सूची में शामिल करने की सराहना
जेएंडके में पंजाबी को सरकारी भाषा सूची में शामिल करने की मांग उठाना प्रदेश भाजपा का सराहनीय प्रयास है।
By JagranEdited By: Published: Mon, 14 Sep 2020 11:24 PM (IST)Updated: Tue, 15 Sep 2020 05:07 AM (IST)
संवाद सहयोगी, घरोटा : जेएंडके में पंजाबी को सरकारी भाषा सूची में शामिल करने की मांग उठाना प्रदेश भाजपा का सराहनीय प्रयास है। यह बात भाजपा नेता दर्शन सिंह ने कही। उन्होंने कहा कि पंजाब प्रधान अश्वनी शर्मा ने जेएडके में पंजाबी भाषा को सरकारी भाषा सूची में करने के लिए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को पत्र लिखकर सराहनीय कार्य किया है। उन्होने मांग करते हुए कहा कि अन्य जनहितैषी निर्णयों की तरह पंजाबी को भी जम्मू में बनता सम्मान दिया जाए।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें