Move to Jagran APP

28 दिन बाद सऊदी अरब से पहाड़ीपुर पहुंचा सुखदेव का शव

लंबे इंतजार के बाद मृतक सुखदेव के दीदार परिजनों को हुए। 28 दिन के बाद 25 वर्षीय सुखदेव सिंह का शव सऊदी अरब से गांव पहाड़ीपुर पहुंचा।

By JagranEdited By: Published: Thu, 03 Sep 2020 11:05 PM (IST)Updated: Fri, 04 Sep 2020 06:07 AM (IST)
28 दिन बाद सऊदी अरब से पहाड़ीपुर पहुंचा सुखदेव का शव
28 दिन बाद सऊदी अरब से पहाड़ीपुर पहुंचा सुखदेव का शव

संवाद सहयोगी, बमियाल/नरोट जैमल सिंह : लंबे इंतजार के बाद मृतक सुखदेव के दीदार परिजनों को हुए। 28 दिन के बाद 25 वर्षीय सुखदेव सिंह का शव सऊदी अरब से गांव पहाड़ीपुर पहुंचा। सांसद सनी दियोल के प्रयासों के बाद शव भारत पहुंचा और वीरवार सुबह उसे पैतृक गांव पहाड़ीपुर लाया गया। नौजवान बेटे के शव को देखते ही परिजनों में चीख-पुकार मच गई और पूरा गांव गम में डूब गया। परिवार अपने इकलौते बेटे को देखकर बेसुध हो गया। मृतक का अंतिम संस्कार श्मशानघाट में कर दिया गया। विधायक जोगिदर पाल, आम आदमी पार्टी के नेता लालचंद कटारुचक्क भी पहुंचे और उन्होंने परिवार से संवेदना प्रकट की। बता दें कि सुखदेव के शव को गांव लाने का मुद्दा दैनिक जागरण ने प्रमुखता से उठाया था। परिवार की स्थिति और उनकी गुहार को सरकार व सांसद तक पहुंचाया गया। उसी के बाद सांसद सनी देयोल सुखदेव के शव को वापस लाए। सात अगस्त को हुआ था हादसा

loksabha election banner

सऊदी अरब में सात अगस्त को सुखदेव सिंह की मौत एक सड़क हादसे में हो गई थी। 4 साल से सऊदी अरब की एक कंपनी में वह ट्रक चालक था। हादसे के बाद सुखदेव का शव भारत नहीं आ रहा था। मृतक के पिता जोगिदर सिंह ने सांसद सनी देयोल से गुहार भी लगाई थी। उसके बाद सांसद ने शव भारत लाने के लिए प्रयास शुरू किए। शव बुधवार रात्रि दिल्ली पहुंचा। सुखदेव सिंह दो बहनों का इकलौता भाई था। मौत से दो दिन पहले ही उसकी बात अपने पारिवारिक सदस्यों के साथ हुई थी। उसने इसी माह 10 तारीख को अपनी बहन के विवाह में शामिल होने के लिए पैतृक गांव पहाड़ीपुर लौटना था लेकिन एक हादसे ने सारी खुशियां मातम में बदल दी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.