नहर से अज्ञात शव बरामद
अपरबारी दोआब ¨लक नहर फरीदानगर में एक अज्ञात व्यक्ति का शव थाना सदर की पुलिस ने बरामद किया है।
By JagranEdited By: Published: Fri, 07 Sep 2018 11:49 PM (IST)Updated: Fri, 07 Sep 2018 11:49 PM (IST)
संवाद सहयोगी, पठानकोट/सरना : अपरबारी दोआब ¨लक नहर फरीदानगर में एक अज्ञात व्यक्ति का शव थाना सदर की पुलिस ने बरामद किया है। लाश के बुरी तरह गले होने के कारण उसकी पहचान फिलहाल नहीं हो सकी है। शव की हालत देखते हुए आशंका है कि शव काफी देर से पानी में पड़ा हुआ है। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची थाना सदर की पुलिस ने शव बरामद करके शव को पहचान के लिए सिविल अस्पताल के शव ग्रह में रखवाया है। थाना प्रभारी त¨जदर ¨सह ने बताया कि स्थानीय लोगों से सूचना मिली थी कि नहर में एक शव पड़ा है। जिसके बाद थाना पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और कार्रवाई शुरू की। उन्होंने कहा कि शव को पहचान के लिए शव ग्रह में रखा गया है। वहीं मामले की जांच शुरू कर दी गई है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें