Move to Jagran APP

दरिया में बही भैंसें ढूंढ रहे थे, मिला व्यक्ति का शव

दो दिन पहले नलवा दरिया की चपेट में आ गईं भैंसों को ढूंढ रहे गुज्जर समुदाय के लोगों के उस समय होश उड़ गए जब दरिया में एक अज्ञात व्यक्ति की लाश मिल गई।

By JagranEdited By: Published: Fri, 22 Mar 2019 11:53 PM (IST)Updated: Fri, 22 Mar 2019 11:53 PM (IST)
दरिया में बही भैंसें ढूंढ रहे थे, मिला व्यक्ति का शव
दरिया में बही भैंसें ढूंढ रहे थे, मिला व्यक्ति का शव

संवाद सहयोगी, घरोटा

loksabha election banner

दो दिन पहले नलवा दरिया की चपेट में आ गईं भैंसों को ढूंढ रहे गुज्जर समुदाय के लोगों के उस समय होश उड़ गए जब दरिया में एक अज्ञात व्यक्ति की लाश मिल गई। नलवा दरिया के फरीदानगर-नवापिड पत्तन की इस घटना के बाद आसपास के क्षेत्र में हड़कंप मच गया। वहीं मौके पर पहुंची घरोटा पुलिस चौकी ने शव बरामद करते हुए उसे पहचान के लिए सिविल अस्पताल पहुंचा दिया है।

जानकारी के अनुसार दो दिन पहले नलवा दरिया के फरीदानगर-नवापिड पत्तन पर गुज्जर समुदाय के पशु दरिया की चपेट में आ गए थे। इसके बाद कई भैसें बह गईं थीं। इन्हीं भैंसों को गुज्जर समुदाय के लोग नलवा दरिया में ढूंढ रहे थे। जानकारी देते हुए मस्कीन निवासी गांव नवापिड ने बताया कि जैसे ही वह पशुओं को ढूंढने के लिए पैंटून पुल के पास पहुंचा तो उसने उक्त व्यक्ति की लाश देखी। इसके बाद उन्होंने सरपंच बलजीत कौर को इसकी सूचना दी। सूचना मिलती ही पुलिस चौकी घरोटा के इंचार्ज गोविद प्रसाद मौके पर पहुंचे और शव बरामद किया। चौकी इंचार्ज गोविद प्रसाद ने बताया कि मृतक की उम्र 40 वर्ष के करीब लग रही है। शरीर मोटा है और दाईं बाजू पर अंग्रेजी में आरएम लिखा है। वहीं उसकी दाई टांग बाईं टांग से कमजोर है। उन्होंने कहा कि लाश को पहचान के लिए शव ग्रह में रखवा दिया गया है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.