सांस्कृतिक कार्यक्रम 25 को
आदर्श कला मंदिर सुजानपुर की कार्यकारणी की बैठक प्रधान अशोक मेहरा की अध्यक्षता में हुई।
By JagranEdited By: Published: Mon, 19 Nov 2018 12:48 AM (IST)Updated: Mon, 19 Nov 2018 12:48 AM (IST)
संवाद सहयोगी, सुजानपुर
आदर्श कला मंदिर सुजानपुर की कार्यकारणी की बैठक प्रधान अशोक मेहरा की अध्यक्षता में हुई। बैठक में यह फैसला किया गया कि हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी आदर्श कला मंदिर की ओर से सांस्कृतिक मेले का आयोजन किया जा रहा है। इस सबंधी जानकारी देते हुए प्रधान अशोक मेहरा ने बताया कि 25 नवंबर को श्री हरी पैलेस सुजानपुर में सांस्कृतिक कार्यक्रम करवाया जा रहा है। जो की रात आठ बजे शुरू होगा। उन्होंने कहा कि इस कार्यक्रम में सोलो डांस, ग्रुप डांस, वन एक्ट पले, कोरियोग्राफी व स्किट प्रतियोगिता करवाई जाएगी। जिसमें पंजाब, हिमाचल व जम्मू कश्मीर से कलाकार भाग लेंगे। इस मौके पर श्याम वर्की, सतीश शर्मा, विनोद धीमान, जोगिन्द्र बिल्ली, संदेश भल्ला उपस्थित थे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें