सीएससी बाल विद्यालय अनंत संस्थान ने खेल दिवस का आयोजन
सीएससी बाल विद्यालय अनंत संस्थान में खेल दिवस का आयोजन किया गया। प्रिसिपल आशु शर्मा की अध्यक्षता में हुए इस आयोजन में बच्चों ने मानव श्रृंखला बनाकर सीएससी का संदेश दिया।
जागरण संवाददाता, पठानकोट :
सीएससी बाल विद्यालय अनंत संस्थान में खेल दिवस का आयोजन किया गया। प्रिसिपल आशु शर्मा की अध्यक्षता में हुए इस आयोजन में बच्चों ने मानव श्रृंखला बनाकर सीएससी का संदेश दिया। खेल प्रतियोगिता में बच्चों ने लॉन्ग जंप, रेस, वालीबाल, बास्केटबाल, क्रिकेट, फुटबाल, म्यूजिक चेयर आदि खेलों में भाग लिया। संस्थान चेयरमैन अनुज शर्मा खेल कार्यक्रम में पहुंचे और उन्होंने प्रतिभाशाली छात्राओं को सम्मानित किया। बताया कि आज के समय में खेलों द्वारा ही बच्चों को स्वास्थ्य शरीर प्रदान किया जा सकता है और स्वस्थ शरीर में ही स्वस्थ मन निवास करता है। इसलिए, बच्चों को खेलों के लिए प्रेरित करना चाहिए ताकि वह शारीरिक और मानसिक दोनों तरफ से शक्तिशाली बन सके। रेस में आराध्या शर्मा, संस्कृति प्रिया को प्रथम, द्वितीय तृतीय स्थान प्राप्त हुआ लांग जंप में भावेश, मनीष, ललित को प्रथम स्थान दिया गया। म्यूजिकल चेयर में गौरवी को प्रथम स्थान दिया गया फुटबाल में सुभाष हाउस को प्रथम स्थान मिला। क्रिकेट में अनंत इलेवन को प्रथम स्थान प्रदान किया गया। दो दिन चले इस खेल उत्सव में बच्चों ने अपनी शारीरिक कला पेश की। इस अवसर पर संस्थापक प्रेम कुमार शर्मा, शुभ शर्मा प्रिसिपल, आशीष शर्मा वाइस प्रिसिपल, रवि सिंह, दीक्षा, बिदु पठानिया, पलक शर्मा अथवा नेहा उपस्थित थे।