डेयरीवाल में लगाए 250 पौधे
गो सेवा संगठन व मणिमहेश वेलफेयर लंगर कमेटी की ओर से संयुक्त रुप से डेयरीवाल स्थित पौध रोपण अभियान की शुरुआत की गई।
जागरण संवाददाता, पठानकोट : गो सेवा संगठन व मणिमहेश वेलफेयर लंगर कमेटी की ओर से संयुक्त रुप से डेयरीवाल स्थित पौध रोपण अभियान की शुरुआत की गई। गोसेवा संगठन के प्रधान मणमहेश शर्मा के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम के दौरान दोनों संगठनों के सदस्यों ने भाग लिया। मणमहेश शर्मा ने कहा कि दोनों संगठनों की और से आज पौधा रोपण अभियान की शुरुआत की गई है। अभियान के तहत दोनों संस्थाओं के पदाधिकारियों ने आम, जामुन, अमरुद व बिल पत्तर के गोशाला व साथ लगते जंगल वाले एरिया में 250 पौधे लगाए। उन्होंने कहा कि लगातार बढ़ते प्रदूषण को कम करने में पौधे अहम भूमिका निभाते हैं। अधिक पौधे होंगे वातावरण उतना साफ और शुद्ध होगा। इसलिए, हरेक व्यक्ति को जीवन में एक पौधा जरूर लगाना चाहिए और उसकी तब तक देखभाल करनी चाहिए जब तक वह पेड़ का रुप धारण न कर ले। इस मौके पर सुरेंद्र कुमार बिट्टू, निशा सैनी, नीलम सैनी, अनुपम पुरी, नीलम खेर व आरती ततियाल आदि मौजूद थी।