Move to Jagran APP

पार्षद राजेश कुमार कई साथियों सहित आप में शामिल

आम आदमी पार्टी की सरकार के सत्ता में आने का राजनीतिक असर नगर कौंसिल पर पड़ने लगा है।

By JagranEdited By: Published: Tue, 28 Jun 2022 12:51 AM (IST)Updated: Tue, 28 Jun 2022 12:51 AM (IST)
पार्षद राजेश कुमार कई साथियों सहित आप में शामिल
पार्षद राजेश कुमार कई साथियों सहित आप में शामिल

संस, राजपुरा (पटियाला) : आम आदमी पार्टी की सरकार के सत्ता में आने का राजनीतिक असर नगर कौंसिल पर पड़ने लगा है। इसी कड़ी में पूर्व विधायक हरदयाल सिंह कंबोज के नजदीकी रहे वार्ड 18 से कांग्रेस पार्षद राजेश कुमार इंसा अपने परिवार व साथियों सहित आम आदमी पार्टी में शामिल हो गए। राजेश कुमार इंसा सिरसा डेरे से भी संबंध रखते हैं। अब माना जा रहा है कि आने वाले दिनों में कांग्रेस पार्टी को अलविदा कर आप में शामिल होने वाले पार्षदों की संख्या और बढ़ेगी। चाहे कांग्रेस नेता कुर्सी पर किसी तरह के खतरे से इन्कार कर पूर्ण बहुमत का दावा कर रहे हैं, लेकिन अंदरखाते चल रही राजनीतिक गतिविधियों से लगता है कौंसिल प्रधान की कुर्सी पर खतरे के बादल मंडराने लगे हैं।

loksabha election banner

सरकार बदलने का राजनीतिक असर राजपुरा नगर कौंसिल पर पड़ता रहा है। साल 2017 में पंजाब कांग्रेस सरकार का गठन होने पर तत्कालीन प्रधान प्रवीन छाबड़ा का इस्तीफा इस बात का गवाह है। उस समय अकाली भाजपा पार्षदों की संख्या अधिक होने से तत्कालीन प्रधान प्रवीन छाबड़ा को कुर्सी से हटाना आसान काम नहीं था।

दरअसल, कांग्रेस नरिदर शास्त्री को प्रधान बनाना चाहती थी। समय की नजाकत को देख कांग्रेस नेताओं ने प्रवीन छाबड़ा पर कथित तौर पर इस्तीफा देने का दबाव बनाना शुरू किया। आखिर दबाव की रणनीति काम कर गई, जिससे प्रवीन छाबड़ा ने सितंबर 2017 में पद से इस्तीफा दे दिया था। इसी बीच वार्ड नंबर नौ से जीते आजाद पार्षद राकेश मेहता के इस्तीफा पर फरवरी 2018 में नरिदर शास्त्री के उप चुनाव में जीतने के बाद मार्च 2018 में नगर कौंसिल का प्रधान बनाया गया।

फरवरी 2020 के चुनाव में कांग्रेस पार्टी द्वारा 31 में से 27 पार्षद जीतने पर नरिदर शास्त्री दूसरी बार कौंसिल प्रधान बने। नगर कौंसिल चुनाव में करीब चार साल का समय शेष है, इसलिए काफी पार्षद अपने राजनीतिक भविष्य को देखते हुए कांग्रेस पार्टी में सुरक्षित महसूस नहीं कर रहे। राजेश कुमार इंसा का अपने निवास पर विधायक नीना मित्तल की अगुआई में आम आदमी पार्टी में शामिल किया गया। इस अवसर पर ब्लाक प्रधान दिनेश मेहता, पार्षद जय किशन अग्रवाल, पार्षद कंडेवाला, समाज सेवी यादविदर शर्मा, अमन सैनी, अमरिदर मिरी, सहित वार्ड 18 के कई गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.