भवगान श्रीराम का पुतला जलाना साजिश
भारतीय मजदूर संघ जुगियाल के कार्यवाहक प्रधान विजय दिगपाल के नेतृत्व में बैठक हुई।
संवाद सहयोगी, मामून : भारतीय मजदूर संघ जुगियाल के कार्यवाहक प्रधान विजय दिगपाल के नेतृत्व में बैठक हुई। इसमें प्रधान अशोक शर्मा उपस्थित हुए। उन्होंने कहा कि दशहरे के दिन भगवान श्रीराम का पुतला जलाना साजिश है। कुछ शरारती तत्व हिदू व सिखों को इकट्ठा देखना नहीं चाहते। संघ यह कभी नहीं होने देगी। इसके लिए अगर कोई कुर्बानी भी देनी पड़े तो पीछे नहीं हटेगी। उन्होंने ऐसे शरारती तत्वों पर कार्रवाई की मांग की। साथ ही कहा कि सरकार वेतन आयोग की रिपोर्ट तुरंत लागू करें, डीए की पांच किस्तें दी जाएं, 42 महीनों का बकाया दिया जाए। इस मौके पर सीनियर वाइस प्रेसिडेंट नरेश शर्मा, विनय शर्मा, सितेंद्र पाराशर, विजय कुमार, जोगिदर पाल, पवन सिंह, सुखदेव सिंह, बलविदर सिंह, जसपाल ,रजनी बाला, दलबीर कौर, सीमा मिश्रा, सृष्टा देवी आदि मौजूद थे।