Move to Jagran APP

विधायकों की गैरहाजिरी में कांग्रेसियों ने घेरी अश्वनी शर्मा की कोठी, फूंके पुतले

जिला कांग्रेस का गुस्सा चरम पर है। कांग्रेस नेताओं व वर्करों ने पठानकोट में भाजपा प्रदेश प्रधान अश्वनी शर्मा की कोठी का घेराव किया।

By JagranEdited By: Published: Tue, 22 Sep 2020 03:49 PM (IST)Updated: Wed, 23 Sep 2020 05:11 AM (IST)
विधायकों की गैरहाजिरी में कांग्रेसियों ने घेरी अश्वनी शर्मा की कोठी, फूंके पुतले
विधायकों की गैरहाजिरी में कांग्रेसियों ने घेरी अश्वनी शर्मा की कोठी, फूंके पुतले

जागरण संवाददाता, पठानकोट: कृषि विधेयकों के विरोध में जिला कांग्रेस का गुस्सा चरम पर है। कांग्रेस नेताओं व वर्करों ने पठानकोट में भाजपा प्रदेश प्रधान अश्वनी शर्मा की कोठी का घेराव किया। आला नेताओं व बड़ी संख्या में वर्करों के इस प्रदर्शन में विधायक अमित विज व जोगिदंर पाल गैरहाजिर रहे। इस मौके पर कांग्रेस ने केंद्र सरकार और सांसद सनी देओल के पुतले फूंके और विधेयकों का जोरदार विरोध किया। हालांकि धरने के दौरान प्रधान अश्वनी शर्मा अपने निवास स्थान पर नहीं थे और कांग्रेसियों का प्रदर्शन करीब एक घंटे तक चला। माहौल पर नजर रखने और किसी भी स्थिति से निपटने के लिए पुलिस बल भी तैनात रहा। प्रदर्शनकारियों को अश्वनी शर्मा की कोठी तक जाने से रोकने के लिए बेरिकेड्स के साथ पुलिस अधिकारी व कर्मी खड़े थे लेकिन कांग्रेस प्रदर्शनकारियों को रोक नहीं पाए और कांग्रेसी कोठी के बाहर धरने पर बैठ गए।

loksabha election banner

इस मौके पर प्रदर्शनकारियों में जिला प्लानिग बोर्ड के चेयरमैन अनिल दारा, नगर सुधार ट्रस्ट के चेयरमैन विभूति शर्मा, पूर्व जिला प्रधान संजीव बैंस ने केंद्र सरकार को जमकर कोसा। सभी ने कहा कि विधेयक को वापस लेने तक पार्टी किसानों के साथ मिलकर आंदोलन जारी रखेगी।

भाजपा ने किसानों की आंखों में धूल झोंकी

अनिल दारा ने कहा कि भाजपा ने किसानों की आंखों में धूल झोंकी है। किसानों के हित की बात करने वाले भाजपा नेता खामोश बैठे हैं और इस वर्ग के साथ अन्याय पर केंद्र के साथ खड़े हैं। यह समय किसानों के लिए कठिन है और कांग्रेस कभी भी किसानों को अकेला नहीं छोड़ेगी। कांग्रेस किसानों को इन विधेयकों की लूट से बचाने के लिए हरसंभव विरोध करेगी।

किसानों के भूखा रहने के पैदा हुआ हालात

विभूति शर्मा ने कहा कि किसान देश का पेट भरता है लेकिन उसके ही भूखा रखने के हालात बन रहे हैं। केंद्र सरकार का बिल खुशहाली नहीं बल्कि दुखहाली लेकर आएगा। पंजाब और देश के किसानों की खेती चौपट हो जाएगी।

भाजपा नेताओं की चुप्पी संदेह वाली

कांग्रेस नेता अवतार कलेर ने कहा कि भाजपा नेताओं की चुप्पी संदेह वाली है। यहां के नेताओं को किसानों की स्थिति का भलीभांति ज्ञान है लेकिन वे भी केंद्र की हां में हां मिलाकर किसानों के शोषण में साथ दे रहे हैं।

सनी ने किसानों की आवाज नहीं उठाई

पूर्व जिला प्रधान संजीव बैंस ने कहा कि सांसद सनी देओल जनता के नुमाइंदे हैं लेकिन उन्होंने भी संसद में किसानों की आवाज नहीं उठाई। इस बात के लिए सांसद को किसानों को जवाब देना होगा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.