Move to Jagran APP

पेट्रोल-डीजल के बढ़ते दामों पर कांग्रेस लाल, फूंका पुतला

पेट्रो पदार्थ की बढ़ती कीमतों के खिलाफ लेकर कांग्रेस पार्टी सड़कों पर उतर आई है।

By JagranEdited By: Published: Mon, 29 Jun 2020 03:57 PM (IST)Updated: Mon, 29 Jun 2020 03:57 PM (IST)
पेट्रोल-डीजल के बढ़ते दामों पर कांग्रेस लाल, फूंका पुतला
पेट्रोल-डीजल के बढ़ते दामों पर कांग्रेस लाल, फूंका पुतला

संस, सुजानपुर : पेट्रो पदार्थ की बढ़ती कीमतों के खिलाफ लेकर कांग्रेस पार्टी सड़कों पर उतर आई है। सोमवार को कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने पूर्व पंजाब कांग्रेस सचिव अमित सिंह मंटू के नेतृत्व में पुतला फूंककर प्रदर्शन किया। इस मौके पर कार्यकर्ताओं ने जमकर केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। सिंह मंटू ने कहा कि देश इस समय कोरोना महामारी से जूझ रहा है। पिछले तीन महीने से देश के काफी लोग बेरोजगार हैं, उनकी आर्थिक स्थिति काफी खराब है। केंद्र सरकार राहत देने की बजाय उन्हें महंगाई की सौगात दे रही है। पिछले लगभग 23 दिनों से रोज तेल की कीमतों में बढ़ोतरी हो रही है। पेट्रोल और डीजल के दाम 10 रुपये प्रति लीटर तक बढ़ चुके हैं। पेट्रोल-डीजल की मूल्य वृद्धि के चलते देश में महंगाई बढ़ रही है आम जनता की जेब पर आर्थिक बोझ बढ़ गया है। इसके चलते देश की जनता में रोष की लहर है। केंद्र सरकार तेल कंपनियों को फायदा पहुंचाने के लिए ऐसा कर रही है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार तेल मूल्य वृद्धि को तुरंत वापस लेकर देश की जनता को राहत दे। अगर ऐसा नहीं किया गया तो कांग्रेस पार्टी जनता को साथ लेकर पूरे देश में इसके खिलाफ आंदोलन करेगी। इस अवसर पर ब्लॉक समिति मेंबर सुग्रीव सिंह, भूरी सिंह, सुभाष शर्मा, सुखविदर बाजवा, रंजीत सिंह, बलवीर सिंह, जितेंद्र सिंह, नरेंद्र ठाकुर, मनु ठाकुर, बलवंत राज, संदीप शर्मा, रिक्की पठानिया, श्याम सिंह, अजीत सिंह, मंगत राम, बलवीर सिंह, नरेंद्र ठाकुर, परवीन, नितिन, त्रिभुवन सिंह, कमल उपस्थित थे।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.