कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने फूंका केंद्र सरकार का पुतला
कृषि सुधार कानूनों के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार का पुतला फूंककर प्रदर्शन किया।
संवाद सहयोगी, सुजानपुर : कृषि सुधार कानूनों के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पुल नंबर- 5 पर पूर्व पंजाब कांग्रेस सचिव अमित सिंह मंटू की अध्यक्षता में केंद्र सरकार का पुतला फूंककर रोष प्रदर्शन किया। इस रोष प्रदर्शन में विधायक जोगिदर पाल भी उपस्थित हुए। इस मौके कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कहा कि केंद्र सरकार के कृषि कानून पूरी तरह से किसान विरोधी हैं। इस समय देश का किसान दिल्ली में अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन कर रहा है। जबकि केंद्र सरकार किसानों की बात सुनने को तैयार नहीं है। देश का किसान तब तक धरने से नहीं उठेगा जब तक इन कानूनों को रद नहीं किया जाता। इन कानूनों से देश का किसान तबाह हो जाएगा। इसलिए केंद्र सरकार देशहित में किसानों से बात करें व कृषि कानून को रद करके किसानों से न्याय करे। कांग्रेस पूरी तरह से देश के किसानों के साथ खड़ी है। जब तक उनके हक उन्हें नहीं मिल जाते तब तक यह आंदोलन चलता रहेगा। इस अवसर पर पूर्व पार्षद सुरेंद्र वर्मा, बंटी कुमार, प्रिसिपल त्रिभुवन सिंह, समिति मेंबर सुग्रीव सिंह, सरपंच बलबीर सिंह, रणजीत सिंह, सुभाष शर्मा, साथी रूपलाल, लक्की पठानिया, सुखजिदर बाजवा, गुरुदेव सिंह बाजवा, करनैल सिंह, बद्रीराम, राकेश सरपंच, बूटी सरपंच, तरसेम कुमार, बलविदर सिंह, अमरनाथ, चौधरी अजीत सिंह, बालकिशन, राकेश कुमार, नरेंद्र ठाकुर, बलबीर सिंह, सुरेश कुमार काका, बाबू राम, प्रवीण कुमार, अशोक कुमार, पूरन सिंह, मनजिदर सिंह, मोनू सिंह, बाल किशन, जतिन, सुभाष चंद्र, सुभाष शर्मा, बलविदर कुमार आदि उपस्थित थे।