कांग्रेस सेवा दल की पुरानी कार्यकारिणी भंग
कांग्रेस सेवा दल ने लमीनी में प्रधान योगेश पाल के नेतृत्व में बैठक कर पुरानी कार्यकारिणी को भंग कर दिया।
By JagranEdited By: Published: Tue, 20 Oct 2020 12:11 AM (IST)Updated: Tue, 20 Oct 2020 12:11 AM (IST)
जागरण संवाददाता, पठानकोट : कांग्रेस सेवा दल ने लमीनी में प्रधान योगेश पाल के नेतृत्व में बैठक कर पुरानी कार्यकारिणी को भंग कर दिया। योगेश पाल सनी ने कहा कि पार्टी को मजबूत करने के इरादे से आने वाले दिनों में सेवा दल के इंचार्ज बलविद्र संबियाल के निर्देशानुसार पर नई नियुक्तियां की जाएंगी। बढि़या कार्य करने वाले लोगों को उनकी योग्यता के अनुसार उचित स्थान दिया जाएगा। पठानकोट नगर निगम पर कांग्रेस अपनी जीत का परचम फहराएगी। इसके लिए मुख्यमंत्री कैप्टन अमरेंद्र सिंह के विकास कार्यों संबंधी लोगों को अवगत करवाया जाएगा।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें