सिविल सर्जन ने किया कम्युनिटी हेल्थ सेंटर में औचक निरीक्षण
कम्युनिटी हेल्थ सेंटर सुजानपुर में सिविल सर्जन विनोद सरीन ने औचक निरीक्षण किया।
By JagranEdited By: Published: Thu, 05 Dec 2019 11:02 PM (IST)Updated: Thu, 05 Dec 2019 11:02 PM (IST)
संवाद सहयोगी, सुजानपुर : कम्युनिटी हेल्थ सेंटर सुजानपुर में सिविल सर्जन विनोद सरीन ने औचक निरीक्षण किया। कम्युनिटी हेल्थ सेंटर में उन्होंने स्टाफ की हाजिरी चेक करने के बाद डॉक्टरों के साथ बैठक की। उन्होंने कहा कि उनकी सेंटर में पहली विजिट है, इसमें यह देखा जाएगा कि पंजाब सरकार की सेहत सुविधाओं और योजनाओं का लाभ लोगों को मिल रहा है या नहीं। विजिट का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि पंजाब सरकार की हेल्थ योजनाओं का लाभ सभी को मिले। इस मौके पर सहायक सिविल सर्जन डॉ. अदिति सलारिया, एसएमओ डॉ. नीरू शर्मा, डॉ. विजय बुधवार, डॉ. अंचल शर्मा, डॉ. शिल्पा, डॉ. निशा ज्योति, डॉ. अभय गर्ग, डॉ. प्रियंका मौजूद रहे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें