चीनी एप पर प्रतिबंध मोदी सरकार का राष्ट्रवादी कदम
चीनी एप्लीकेशन पर प्रतिबंध लगाने का निर्णय शहीद सैनिकों को सच्ची श्रद्धांजलि है।
By JagranEdited By: Published: Mon, 06 Jul 2020 10:06 PM (IST)Updated: Tue, 07 Jul 2020 06:11 AM (IST)
संवाद सहयोगी, घरोटा : चीनी एप्लीकेशन पर प्रतिबंध लगाने का निर्णय शहीद सैनिकों को सच्ची श्रद्धांजलि है। यह बात समाज सेवी ठाकुर दविद्र सिंह तथा युवा नेता गनेष राज ने कही। इस प्रतिबंध के लगने से राष्ट्र को स्वावलंबन व आत्मनिर्भर बनने को बल मिलेगा। उन्होंने युवाओं से चीन के समान का बहिष्कार करने की अपील की। प्रतिबंध लगने से पूर्व चीनी एप से चीन को भारत से 43 फीसद राजस्व मिलता था और चीन इस पैसे का प्रयोग भारत के खिलाफ षड्यंत्र रचने में खर्च कर रहा था।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें