ड्राइंग में अभिषेक ने पहला स्थान हासिल किया
सरकारी मिडिल स्कूल अनएडेड में पर्यावरण संरक्षण पर जागरूकता कार्यक्रम और ड्राइंग प्रतियोगिता करवाई गई।
संस, सुजानपुर : सरकारी मिडिल स्कूल अनएडेड में पर्यावरण संरक्षण पर जागरूकता कार्यक्रम और ड्राइंग प्रतियोगिता करवाई गई। इसमें बच्चों ने पर्यावरण सुरक्षा से संबंधित चित्र बनाए। अनुराधा शर्मा ने बच्चों को पर्यावरण संरक्षण के बारे में विस्तार से बताया। उन्होंने कहा कि पर्यावरण संरक्षण करना हम सब का कर्तव्य है। धरती का पर्यावरण बड़ी तेजी से प्रदूषित हो रहा है। अगर समय रहते पर्यावरण संरक्षण के लिए ठोस कदम नहीं उठाएंगे तो पृथ्वी का वातावरण इंसान के रहने लायक नहीं रहेगा। वातावरण के संरक्षण के लिए यह जरूरी है कि हम सब मिलकर कार्य करें। ज्यादा से ज्यादा पौधे लगाए। प्रतियोगिता में अभिषेक ने पहला, आंचल में दूसरा, दृष्टि ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। इस मौके पर अनुराधा शर्मा, मंजू, मनोहर लाल, नीतू बाला आदि उपस्थित थे।