Move to Jagran APP

मुख्यमंत्री चन्नी आज करेंगे भोआ का दौरा, रैली से पहले विधायक ने पुलिस अधिकारियों के साथ लिया सुरक्षा का जायजा

विधायक जोगिंदर पाल ने आम आदमी पार्टी की ओर से पठानकोट में निकाली गई तिरंगा यात्रा में भाग लेने पहुंचे दिल्ली के मुख्यमंत्री व आप पार्टी संरक्षक अरविंद केजरीवाल के फ्लाप शो करार देते हुए कहा कि आप का राज्य में कोई आधार नहीं है और जिन वायदों के बारे में वह लोगों को जागरूक कर रहे है।

By JagranEdited By: Published: Fri, 03 Dec 2021 05:43 AM (IST)Updated: Fri, 03 Dec 2021 05:43 AM (IST)
मुख्यमंत्री चन्नी आज करेंगे भोआ का दौरा, रैली से पहले विधायक ने पुलिस अधिकारियों के साथ लिया सुरक्षा का जायजा
मुख्यमंत्री चन्नी आज करेंगे भोआ का दौरा, रैली से पहले विधायक ने पुलिस अधिकारियों के साथ लिया सुरक्षा का जायजा

जागरण टीम, पठानकोट /सुजानपुर: मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी शुक्रवार को हलका भोआ का दौरा करेंगे। इस दौरान यहां वह कई प्रोजेक्टों का उदघाटन करेंगे, वहीं जसवाली स्थित उदय रिजार्ट में एक रैली को भी संबोधित करेंगे। रैली से पूर्व हलका विधायक जोगिदर पाल ने पुलिस अधिकारियों के साथ रैली स्थल का जायजा लिया। विधायक ने कहा कि मुख्यमंत्री चन्नी द्वारा सर्वप्रथम हलके के गांव बनीलोधी में बनाए खेल स्टेडियम व बिजली सब स्टेशन का लोकार्पण करके उसे जनता को समर्पित करेंगे। उसके पश्चात गांव जसवाली स्थित उदय रिजार्ट में आयोजित रैली में लोगों के भारी जनसमूह को भी संबोधित करेंगे। मेडिकल कालेज को मिल सकती है हरी झंडी: विधायक जोगिंदर पाल

loksabha election banner

इस दौरान मुख्यमंत्री हलका के लिए कई बड़ी घोषणाएं कर सकते हैं। विधायक जोगिंदर पाल ने कहा कि जब से वह हलका भोआ के विधायक निर्वाचित हुए हैं, तब से उनका सपना था कि वह हलके के नौजवानों की सुविधा हेतु हलके में मेडिकल कालेज बनवाएं। इसके लिए उन्होंने पहले की प्रस्ताव तैयार कर मुख्यमंत्री के टेबल तक पहुंचा दिया है और उन्हें विश्वास है कि वह हलके में मेडिकल बनाने हेतु हरी झंडी दे सकते है।

विधायक ने केजरीवाल की रैली को फ्लाप शो करार दिया

विधायक जोगिंदर पाल ने आम आदमी पार्टी की ओर से पठानकोट में निकाली गई तिरंगा यात्रा में भाग लेने पहुंचे दिल्ली के मुख्यमंत्री व आप पार्टी संरक्षक अरविंद केजरीवाल के फ्लाप शो करार देते हुए कहा कि आप का राज्य में कोई आधार नहीं है और जिन वायदों के बारे में वह लोगों को जागरूक कर रहे है। मुख्यमंत्री का कार्यक्रम

-सुबह 11.30 बजे बनी लोधी में अपने चौपर से पहुंचेगे।

-सुबह 11:45 बजे उदय रिजार्ट में रैली को संबोधित करेंगे।

-1.30 बजे रैली समाप्त।

-1:45 बजे श्री बारठ साहिब में माथा टेकने जाएंगे।

-2 बजे 66केवी सब स्टेशन का उदघाटन।

-2.15 बजे विधायक के घर पर दोपहर का भोजन।

-2.55 बजे बनी लौधी से वापसी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.