कैंप में 50 लोगों का चेकअप
आशापूर्णी समाज सुधार सभा की ओर से मेडिकल कैंप लगाया गया।
By JagranEdited By: Published: Mon, 05 Aug 2019 02:02 AM (IST)Updated: Mon, 05 Aug 2019 06:36 AM (IST)
संवाद सहयोगी, पठानकोट
अंदरूनी बाजार स्थित आशापूर्णी समाज सुधार सभा की ओर से विनोद कुमार मल्होत्रा की अध्यक्षता में मंदिर प्रांगण में फ्री हार्ट चेकअप कैंप का आयोजन किया गया। कैंप में एमडी डीएम कार्डियोलॉजी डॉ. अमित गुप्ता ने विशेष रूप से शिरकत की। कैंप में 50 से अधिक लोगों का चेकअप करवाया। डॉ. अमित गुप्ता ने बताया कि हमें अपने स्वास्थ्य की समय-समय पर जांच करवाते रहना चाहिए ताकि हमें शरीर के भीतर होने वाली बीमारियों का समय पर पता चल सके। इस मौके पर कृष्ण गोपाल भंडारी, विजय कुमार, आशीष मल्होत्रा धर्मपाल, राजेश्वर लाल सहित अन्य मौजूद थे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें