छावला-अजीजपुर फिरनी पक्की करने की मांग
गांव छावला-अजीजपुर तक की कची फिरनी को पक्का करने की मांग जोर पकड़ती जा रही है।
By JagranEdited By: Published: Tue, 08 Sep 2020 03:36 PM (IST)Updated: Tue, 08 Sep 2020 03:36 PM (IST)
संवाद सहयोगी, घरोटा : गांव छावला-अजीजपुर तक की कच्ची फिरनी को पक्का करने की मांग जोर पकड़ती जा रही है। सरपंच गौतम सिंह ने कहा कि लोगों को मजबूरन अजीजपुर अड्डे से गुजर कर जाना पड़ता है। वहीं, कच्ची फिरनी से किसान वर्ग भी परेशान है। उन्हें फसलों के मंडीकरण के लिए काफी परेशान होना पड़ता है। मामूली बरसात होने के बाद उक्त मार्ग कीचड़ से भर जाता है, जिस कारण वाहनों का गुजरना भी खतरे से खाली नहीं है। उन्होंने मंडी बोर्ड उच्चधिकारियों व प्रशासन से मांग करके जल्द इस मार्ग को पक्का करने की मांग की है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें