कठुअा मामले में छह पर अारोप तय, एक का मामला जुवेनाइल कोर्ट में, अब होगी गवाही
पठानकोट की अदालत में कठुआ कांड के छह आरोपितों के खिलाफ वीरवार को आराेप तय कर दिए गए। अब शुक्रवार से अदालत में गवाहों की पेशी शुरू होगी।
जेएनएन, पठानकोट। कठुआ मामले में आरोपितों पर वीरवार को यहां पठानकोट अदालत में आरोप तय करि दिए गए। इस मामले में छह आरोपितों पर आरोप तय किए गए हैं। सातवें आरोपित ने अभी जुवेनाइल कोर्ट में याचिका दायर कर रखी है और इस कारण उसके खिलाफ आरोप तय नहीं किए गए हैं। इस मामले में शुक्रवार को अदालत में गवाहों की पेशी होगी।
वीरवार को पठानाकोट की अदालत में कठुआ मामले की सुनवाई दोपहर बाद हुई। इसमें आज आरोप तय किए गए। वीरवार को अदालत में सात में से छह आरोपितों के खिलाफ आरोप तय किए गए। सातवें आरोपित ने खुद को नाबालिग बताते हुए जम्मू के जुवेनाइल कोर्ट में याचिका दायर कर रखी है। इस कारण उसके खिलाफ आज आरोप तय नहीं किए गए। उसकी याचिका पर फैसला 11 जून को आएगा।
सुनवाई के बाद पठानकोट अदालत के बाहर एक आरोपित को ले जाती पुलिस।
बता दें कि इस मामले में कुल आठ आरोपित हैं। इनमें से एक आरोपित नाबालिग है अौर उसके मामले की सुनवाई पहले से ही जम्मू के जूवेनाइल कोर्ट में हो रहा है। पठानकोट की जिला अदालत में सात आरोपितों का केस ट्रांसफर हुआ था। इनमें से एक आरोपित ने खुद के नाबालिग होने का दावा करते हुए जुवेनाइल कोर्ट में याचिका दायर की थी। अब इस पर 11 जून को फैसला आने के बाद साफ होगा कि उसका मामला पठानकोट की अदालत में चलेगा या जुवेनाइल कोर्ट में।
सुनवाई के बाद पठानकोट अदालत के बाहर एक आरोपित को ले जाती पुलिस।
कठुआ मामले की सुनवाई शुक्रवार को भी जारी रहेगी। शुक्रवार से अदालत में गवाहों की पेशी होगी। पहली प्रक्रिया में 17 लोगों की गवाही होगी। इन गवाहाें को इसके लिए समन भी जारी किया जा चुका है। वीरवार को सभी अारोपितों को कड़ी सुरक्षा में कठुआ जेल से पठानकोट की अदालत में लाया गया। सुनवाई के बाद उनको फिर कठुआ जेल भेज दिया गया।
जम्मू-कश्मीर ने पहले ही लगाए थे आज तय किए गए आरोप
कोर्ट में आरोपितों पर आज जो आरोप तय किए गए वे सभी आरोप जम्मू-कश्मीर पुलिस की क्राइम ब्रांच द्वारा पहले ही लगाए थे। सेशन कोर्ट की ओर से आरोपितों पर दो अतिरिक्त आरोप भादसं की धारा 161 तथा 328 के तहत लगाए गए हैं। इसकी पुष्टि बचाव पक्ष के के वकील असीम साहनी ने कोर्ट की सुनवाई समाप्त होने के बाद दीकी। उन्होंने कहा कि शुक्रवार को पुन: आरोपितों को कोर्ट में पेश किया जाएगा।
इससे पहले आज दोपहर बाद 1.10 बजे कड़ी सुरक्षा के बीच एसपीओ सुरेंद्र कुमार, विशाल, एसपीओ दीपक खजूरिया, सब इंस्पेक्टर आनंद दत्ता, सांझी राम, कांस्टेबल तिलक राज सहित सात आरोतपतों को कोर्ट में पेश किया गया।
बचाव पक्ष के वकील एके साहनी ने बताया कि सुनवाई की वीडियों रिकार्डिंग भी हो रही है। उन्होंने बताया कि आरोप तय होने के बाद पहली प्रक्रिया में आज 17 गवाहों को समन जारी किए गए। शुक्रवार से ये गवाह कोर्ट में पेश होना शुरू हो जाएंगे। उन्होंने बताया कि संवेदनशील मामला होने के कारण शुक्रवार को कितने गवाह पेश होंगे, वह इनके नाम तथा कुछ अधिक जानकारी नहीं दे सकते।