Move to Jagran APP

दीवाली से पहले भाजपा को मिली चौतरफा खुशी : अश्वनी

बिहार मध्यप्रदेश व अन्य राज्यों में भाजपा की जीत की खुशी में भाजपा जिला अध्यक्ष विजय शर्मा की अध्यक्षता में जश्न मनाया गया।

By JagranEdited By: Published: Wed, 11 Nov 2020 05:46 PM (IST)Updated: Wed, 11 Nov 2020 05:46 PM (IST)
दीवाली से पहले भाजपा को मिली चौतरफा खुशी : अश्वनी
दीवाली से पहले भाजपा को मिली चौतरफा खुशी : अश्वनी

जागरण संवाददाता, पठानकोट : बिहार, मध्यप्रदेश व अन्य राज्यों में भाजपा की जीत की खुशी में भाजपा जिला अध्यक्ष विजय शर्मा की अध्यक्षता में जश्न मनाया गया। इस अवसर पर प्रदेश भाजपा अध्यक्ष अश्वनी शर्मा विशेष रूप से उपस्थित हुए। अश्वनी शर्मा ने बधाई दी और लड्डू बांटें। उन्होंने कहा कि 10 नवंबर की तारीख भारतीय जनता पार्टी के लिए मंगलकारी सिद्ध हुई है। दीवाली से पहले पार्टी को चौतरफा खुशी मिली है। बिहार में पार्टी को प्रचंड समर्थन मिला है तो वहीं मध्य प्रदेश में शिवराज सिंह चौहान के नेतृत्व में स्थिर सरकार का मार्ग प्रशस्त हुआ है। यह जीत कार्यकर्ताओं व जनता की है। इसने प्रदेश के कार्यकर्ताओं में जोश व उत्साह पैदा किया है। कोरोना के संकट के दौरान हुए चुनावों में पार्टी के प्रदर्शन ने महामारी पर उठ रहे सवालों को भी खारिज कर दिया है। पार्टी उत्तर प्रदेश में सात में से छह सीट जीतने में सफल रही है। गुजरात की जनता ने आठ में से आठ सीटें भाजपा की झोली में डाली है। बिहार की जनता ने दुनिया को बता दिया है कि लोकतंत्र कैसे मजबूत किया जाता है। देश के विभिन्न राज्यों में हुए चुनावों में जनता ने विकास के लिए निर्णायक फैसला सुनाया है । उन्होंने कहा कि चुनाव परिणामों ने कई चुनावी विश्लेषकों के अनुमानों को गलत साबित कर दिया है। भाजपा का अगला निशाना पश्चिम बंगाल के दुर्ग को फतह करना है। पश्चिम बंगाल के विधानसभा चुनाव में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के नेतृत्व में चुनावी रण-क्षेत्र में उतर कर प्रचंड बहुमत से सरकार बनायेंगे। पंजाब में भी पार्टी दमखम से मैदान में उतरेगी। इस अवसर पर पूर्व मंत्री मास्टर मोहन लाल, पूर्व मेयर अनिल वासुदेवा, रोहित पुरी, प्रदीप रैना, जोगिदर सील, प्रवीण पप्पी और बिदा सैनी आदि उपस्थित थे।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.