शातिर ने एटीएम जानकारी मांग इंडियन नेवी कर्मी को लगाया 40 हजार का चूना
एक शातिर ने इंडियन नेवी से आनलाइन ठगी की है। शातिर ने धोखे से 40 हजार रूपये अपने ऐंठ लिए।
By JagranEdited By: Published: Sun, 25 Oct 2020 12:29 AM (IST)Updated: Sun, 25 Oct 2020 05:03 AM (IST)
जागरण संवाददाता, पठानकोट : एक शातिर ने इंडियन नेवी से आनलाइन ठगी की है। शातिर ने धोखे से 40 हजार रूपये अपने ऐंठ लिए। ठगी को लेकर तारागढ़ पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस को दी गई शिकायत में तारागढ़ के गांव तंगोशाह निवासी रमन कुमार ने कहा है कि वह इंडियन नेवी में नौकरी करता है। वह करीब 2 महीने की छुट्टी पर अपने घर आया था। उसका एसबीआई ब्रांच तारागढ़ में खाता है और एटीएम भी है। जिसमें किसी ने बीते दिनों सवेरे धोखे के साथ उसके खाते और एटीएम की जानकारी हासिल करके उसके अकाउंट से 40 हजार रुपए निकलवा लिए। पुलिस ने इंडियन नेवी कर्मी की शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें