दहेज उत्पीड़न के मामले में केस दर्ज
जिला पुलिस ने दहेज उत्पीड़न के आरोप में एक व्यक्ति पर मामला दर्ज किया है।
संवाद सहयोगी, पठानकोट : जिला पुलिस ने दहेज उत्पीड़न के आरोप में एक व्यक्ति पर मामला दर्ज किया है। पुलिस को दी शिकायत में जुगियाल कॉलोनी निवासी पीड़ित महिला ने आरोप लगाया कि उसकी शादी अक्टूबर 2018 में होशियारपुर निवासी अवतार सिंह के साथ हुई थी।
शादी के कुछ समय तक तो सब कुछ ठीक ठाक रहा लेकिन दो माह के बाद उसके पति ने उसे दहेज के लिए परेशान करना शुरू कर दिया। पीड़िता ने आरोप लगाया कि ससुराल वालों ने दहेज को लेकर उसके साथ मारपीट की और उसे घर से निकाल दिया गया।
जिसके बाद में पीड़िता ने पुलिस को शिकायत दी। शिकायत में पीड़िता ने ससुराल पक्ष पर शादी का सारा सामान खुर्द-बुर्द करने का आरोप भी लगाया। डीएसपी हेडक्वार्टर राजेश कुमार ने मामले की जांच करने के बाद आरोपित पर मामला दर्ज कर लिया है।