रावी दरिया पर कीड़ी पत्तन पुल निर्माण का रास्ता साफ, गांव सियूटी-मैरा कलां के बीच रावी दरिया पर पुल बनेगा
सीमावर्ती क्षेत्र नरोट जैमल सिंह में रावी दरिया के कीड़ी पत्तन पर पुल निर्माण का रास्ता साफ हो गया है।
दीपक कुमार, बमियाल : सीमावर्ती क्षेत्र नरोट जैमल सिंह में रावी दरिया के कीड़ी पत्तन पर पुल निर्माण का रास्ता साफ हो गया है। केंद्र सरकार के सहयोग से यहां पर जल्द पुल बनेगा। सोमवार को सांसद सनी देयोल के सचिव निरंजन विद्यासागर और सांसद के दिल्ली कार्यालय के सचिव चोपड़ा ने मौके का मुआयना किया। उनके साथ पंजाब भाजपा कार्यकारिणी के सदस्य विनोद कुमार भी मौजूद थे। सालों से पक्के पुल की आस में बैठे लोगों के लिए यह राहत की बात है। केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्रालय ने इसे स्वीकृति मिल चुकी है। राजनीतिक गलियारों में यह पुल काफी अरसे से गूंज रहा है। लोकसभा चुनाव में सनी देयोल के समक्ष लोगों ने इसकी मांग रखी थी। निरीक्षण करने आई टीम का कहना है कि पुल संबंधी रिपोर्ट सांसद को दी जाएगी और इसके बाद काम शुरू होगा। लोगों के जीवनस्तर में आएगा सुधार
भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी का सदस्य विनोद कुमार ने कहा कि सांसद सनी देयोल के प्रयासों से केंद्र की भाजपा सरकार ने इलाके के लोगों का दर्द समझा है। तभी यहां पर पुल बनने का रास्ता साफ हुआ है, जल्द लोगों के जीवनस्तर में सुधार होगा। जनता का संघर्ष होगा खत्म
पुल संघर्ष समिति के प्रेस सचिव बूटा राम का कहना है कि क्षेत्रवासियों की तरफ से लंबे समय पुल की मांग की जा रही है। पुल निर्माण होने से लोगों को बड़ी राहत मिलेगी। अब जाकर यहां की जनता का संघर्ष खत्म होगा। लंबे चक्करों से मिलेगी राहत
पूर्व सैनिक कालिदास का कहना है कि पुल का निर्माण होने पर जिले की सुरक्षा और यकीनी बन जाएगी। इसके साथ ही स्थानीय लोगों को भी लंबे चक्करों से राहत मिलेगी। क्षेत्र का होगा विकास
विक्की वर्मा का कहना है कि पुल बनने से क्षेत्र का विकास होगा। अभी तक यहां के लोग कई सुविधाओं से वंचित हैं। पुल इनपुट इंफोग्राफ
- 2011 से थी लोगों की पुल बनाने की मांग
-69 करोड़ 88 लाख का निर्माण पर एस्टीमेट
- 840 मीटर रहेगी पुल की लंबाई
- 20 किलोमीटर का सफर नरोट बमियाल के ग्रामीणों का होगा कम
- 60 गांवों को मिलेगा पुल का सीधा लाभ