ब्लड डोनर संस्था ने लोगों को बांटे मास्क
सीएचसी सुजानपुर में मास्क बांटे।
By JagranEdited By: Published: Mon, 16 Mar 2020 10:59 PM (IST)Updated: Mon, 16 Mar 2020 10:59 PM (IST)
संवाद सहयोगी, सुजानपुर : कोरोना वायरस से बचाव के लिए पठानकोट ब्लड डोनर के अध्यक्ष रवि कुमार ने सिपाही शहीद दविदर सिंह पठानिया सीएचसी सुजानपुर में मास्क बांटे। वहीं लोगों को कोरोना वायरस के बचाव के बारे में जानकारी दी गई। उन्होंने कहा कि बाजार में लोगों को काफी महंगे दाम में मास्क खरीदने पड़ रहे हैं। लोगों की सुविधा के लिए फ्री मास्क बांटे गए हैं। मौके पर डॉ आंचल शर्मा, वीर हकीकत राय युवा मोर्चा के चेयरमैन अक्षय महाजन, रोशन मिश्रा, विवेक, मन्नू, मानिक, परवीन, बलबीर मन्हास, मिटू भी उपस्थित थे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें