कैप्टन सरकार के खिलाफ निकाली भड़ास
जहरीली शराब पीने से हुई 106 लोगों की मौत और पंजाब में बढ़ रही नशे की तस्करी के खिलाफ भाजपा ने तारागढ़ मंडल अध्यक्ष गणेश्वर सिंह के नेतृत्व में कैप्टन सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया।
संवाद सहयोगी, तारागढ़ : जहरीली शराब पीने से हुई 106 लोगों की मौत और पंजाब में बढ़ रही नशे की तस्करी के खिलाफ भाजपा ने तारागढ़ मंडल अध्यक्ष गणेश्वर सिंह के नेतृत्व में कैप्टन सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। इसमें हलका भोआ से पूर्व मुख्य संसदीय सचिव सीमा कुमारी विशेष तौर पर उपस्थित हुई। प्रदर्शन में भाजपा की महिला मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष राजरानी तारागढ़, तारागढ़ मंडल की महिला मोर्चा की अध्यक्ष रेनू बाला, पूर्व सरपंच सुरेंद्र कुमार बकनौर और पूर्व सरपंच रानी जोगर भी पहुंची। सचिव सीमा कुमारी ने कहा कि जो वादे कैप्टन अमरिदर सिंह ने 2017 में हुए विधानसभा चुनावों में नशे को जड़ से खत्म करने का वादा किया था। पंजाब की भोली-भाली जनता को गुमराह किया है। गणेश्वर सिंह ने कहा कि जब से राज्य में कैप्टन की सरकार आई है तब से राज्य का नौजवान बेरोजगारी के कारण गलियों में इधर-उधर भटकता हुआ नशे की दलदल में धंसता जा रहा है।