Move to Jagran APP

नगर निगम चुनाव को लेकर भाजपा वर्करों ने कसी कमर

भाजपा के भोआ मंडल अध्यक्ष प्रवेश बिटा की अध्यक्षता में बैठक हुई।

By JagranEdited By: Published: Wed, 30 Sep 2020 11:53 PM (IST)Updated: Thu, 01 Oct 2020 05:03 AM (IST)
नगर निगम चुनाव को लेकर भाजपा वर्करों ने कसी कमर
नगर निगम चुनाव को लेकर भाजपा वर्करों ने कसी कमर

संवाद सहयोगी, सरना : भाजपा के भोआ मंडल अध्यक्ष प्रवेश बिटा की अध्यक्षता में बैठक हुई। इसमें विशेष तौर पर भाजपा जिला महासचिव और हलका भोआ के प्रभारी सुरेश कुमार और जिला भाजपा के सोशल मीडिया इंचार्ज रमित महाजन उपस्थित हुए। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी की गलत नीतियों के चलते गलत वार्ड बंदी हुई है। हलका भोआ में पड़ते पांच वार्डो में से चार को जनरल करवाया गया है, जबकि एक को एससी किया गया है। इसको लेकर पार्टी ही नहीं बल्कि जनता में भी आक्रोश है। भारतीय जनता पार्टी का कार्यकर्ता पार्टी के साथ चट्टान की तरह खड़ा। प्रदेश भाजपा के अध्यक्ष अश्वनी शर्मा के नेतृत्व में मिशन 2022 को फतेह किया जाएगा। नगर निगम चुनावों को लेकर भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता एकजुट होकर पार्टी की गतिविधियों के बारे में जनता के बीच जाकर उन्हें जागरूक कर रहे हैं ताकि भाजपा दोबारा सत्तासीन हो सके। कहा कि प्रधानमंत्री द्वारा पहले ही एमएसपी को लेकर पूरी बात के लिए की जा चुकी है कि यह खत्म नहीं की जाएगी, जो पार्टियां अपना वजूद खो चुके हैं वे किसानों की आड़ में अपनी राजनीति चमकाने में लगी हुई है जिसमें वह कभी भी सफल नहीं होगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा देश हित के लिए लिए गए फैसलों में हमेशा ही कांग्रेस पार्टी अपनी बौखलाहट दिखाने के लिए लोगों को गुमराह करती आई है। कृषि बिल को लेकर भाजपा की तरफ से किसानों को जागरूक करने के लिए मुहिम के तहत पार्टी टीम किसानों के पास जाकर इस इसकी रिपोर्ट पंजाब अध्यक्ष को सौंपेगी। इस मौके पर मंडल अध्यक्ष सुखजीवन लकी, मंडल महामंत्री सुरेश सलाथिया, किसान मोर्चा से कंवलजीत गोल्डी व अन्य उपस्थित थे।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.